Vastu Tips About Kadamb Ped: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद चीजें ही नहीं बल्कि पेड़-पौधे भी सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ऐसे में जरूरी है कि घर के अंदर या फिर बाहर किस तरह के पेड़-पौधे रखना शुभ होता है। इस बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। इन्हीं शुभ पेड़ों में से एक है कदंब का पेड़। कदंब पेड़ के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी काफी अधिक है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को ये पेड़ अति प्रिय है। इसी कारण वह अधिकतर इसी पेड़ में बैठा करते थे। जानिए वास्तु के अनुसार, घर में किस दिशा में कदंब का पेड़ लगाना होगा शुभ।
कदंब का पेड़ और श्री कृष्ण का कनेक्शन
भागवत पुराण के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण कदंब के पेड़ के नीचे ही सबसे ज्यादा अपनी लीलाएं दिखाते थे। इसके साथ ही वह गोपियों और अपने मित्रों के साथ वृक्ष के फूलों से ही खेलते हैं। इसके साथ ही वह कदंब के पेड़ की टहनियों में बैठकर अपनी बांसुरी बजाते थे। इतना ही नहीं जब यमुना नदी में गोपियां स्नान कर रही थी, तो उनके वस्त्र चुराकर वह कदंब के पेड़ में ही चढ़ गए थे।
किस दिशा में लगाएं कदंब का पेड़
भगवान श्री कृष्ण के प्रिय कदंब के पेड़ को घर में लगाना शुभ माना जाता है। आप घर के बाहर लगा सकते हैं।इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कदंब के पेड़ को दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा की ओर लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अशोक के पेड़ के पास इसे लगाना भी लाभकारी माना जाता है।

गुरु दोष से भी दिलाएं निजात
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कदंब का पेड़ कुंडली में मौजूद गुरु दोष से भी निजात दिला सकता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है वह स्नान वाले पानी में कदंब का फूल डालकर स्नान करें इससे लाभ मिलेगा।
गुरु ग्रह की पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए जब भाद्रपद नक्षत्र हो, तो उस दिन कदंब के पेड़ की विधिवत पूजा करने के साथ परिक्रमा करें। इससे लाभ मिलेगा।