Vastu Tips for Home: हर कोई चाहता है कि उसके घर में पैसा टिके, वह तरक्की करें और कभी भी उसे धन की कमी न हो। लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं रुकता, आमदनी तो होती है, लेकिन खर्चे बढ़ते जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं और पैसा आने के रास्ते में रुकावट डालती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। इसलिए इन चीजों को घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें घर से बाहर कर देना ही बेहतर है।

बंद पड़ीं घड़ियां

अगर आपके घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है या काम नहीं कर रही है तो उसे तुरंत हटा दें या फिर इसे ठीक करवा लें। वास्तु के अनुसार, घर में बंद घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। यह तरक्की में अड़चन डालती है और धन हानि का कारण बनती है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

जंग लगा हुआ लोहा

पुराना और जंग लगा हुआ लोहा घर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा लोहा रखने से घर में नकारात्मकता फैलती है। अगर आपके घर में कोई जंग लगी हुई पुरानी अलमारी, बर्तन, औजार या कोई और चीज पड़ी है तो उसे हटा दें या ठीक करवा लें। वास्तु की मानें तो अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे नौकरी और बिजनेस में अड़चनें आती रहेंगी और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

घर की छत पर रखा कबाड़

अक्सर हम घर की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन फालतू सामान छत पर डाल देते हैं। जैसे – पुराने अखबार, लकड़ियां, टूटे-फूटे फर्नीचर, बेकार बर्तन और प्लास्टिक का कबाड़ घर की छत पर पड़े रहते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे वास्तु दोष का एक बड़ा कारण भी माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर में बरकत नहीं होने देता। इसलिए घर की छत को हमेशा साफ-सुथरा रखें और कबाड़ तुरंत हटा दें।

मृत परिजनों के कपड़े और सामान

बहुत से लोग अपने दिवंगत परिजनों की चीजें संभालकर रखते हैं, जैसे कपड़े, चप्पल, बर्तन या उनका कोई खास सामान। लेकिन वास्तु के अनुसार, इस तरह की चीजें घर में रखने से आर्थिक नुकसान हो सकता है और इससे मन भी बेचैन रहता है।

घर में पानी टपकता नल

अगर आपके घर में कोई नल लीक कर रहा है या पानी टपकता रहता है, तो इसे तुरंत ठीक करवा दें। वास्तु के अनुसार, टपकता हुआ पानी धन की हानि का संकेत होता है। इससे खर्चे बढ़ सकते हैं और आमदनी में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।