Vastu Tips for Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर से लेकर हर छोटी-बड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। कई बार हमारे घर की छोटी-छोटी आदतें कभी-कभी बड़ी समस्याओं की वजह बन जाती हैं। हम अनजाने में ऐसी कई चीजें कर बैठते हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य को बुला सकती हैं। अगर आप भी कभी-कभार चीजें खुली छोड़ने की आदत रखते हैं, तो इसे तुरंत बदल दें। दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को खुला छोड़ना दरिद्रता और गरीबी को न्यौता देना है। ऐसे में आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खुला छोड़ना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। तो चलिए शुरू करते हैं…
दूध को बिना ढंके न रखें
दूध को भारतीय संस्कृति में बहुत पवित्र माना गया है। इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई बार हम दूध को उबालने के बाद फ्रिज में रखते वक्त बिना ढंके छोड़ देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे उसमें गंदगी या कीटाणु गिर सकते हैं। इतना ही नहीं, माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा भी प्रभावित होती है। इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव, दांपत्य जीवन में खटपट और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं आने लगती हैं।
खुली अलमारी
अलमारी सिर्फ एक फर्नीचर नहीं होती, यह घर में धन और समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, अलमारी को खुला छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और खर्चे बढ़ने लगते हैं। इसलिए अलमारी
को हमेशा बंद ही रखें।
किताबें पढ़ने के बाद बंद करना जरूरी
किताबें ज्ञान का स्रोत होती हैं और इनका संबंध बुध ग्रह से बताया गया है, जो हमारी बुद्धि और सोचने-समझने की शक्ति को प्रभावित करता है। कई बार लोग किताब पढ़कर उसे ऐसे ही खुला छोड़ देते हैं, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे आपकी एकाग्रता को कम कर सकती है। इससे पढ़ाई या काम में मन नहीं लगता और निर्णय लेने की क्षमता भी कमजोर हो सकती है।
खुला न छोड़ें खाना
भोजन को देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद माना जाता है। जब हम खाना बनाकर उसे बिना ढंके छोड़ देते हैं, तो उसमें नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है और कीटाणु भी। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि घर में बीमारियां बढ़ सकती हैं। साथ ही यह इससे आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
नमक खुला छोड़ना बढ़ा सकता है मानसिक तनाव
नमक का संबंध हमारे मन को नियंत्रित करने वाले ग्रह चंद्रमा से जोड़ा जाता है। जब हम नमक को खुला छोड़ते हैं, तो यह पारिवारिक तनाव, मानसिक अशांति और झगड़ों का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि नमक को किसी ढक्कन वाली डिब्बी में अच्छे से बंद करके रखें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।