Vastu Tips for Home: हम सबके जीवन में अच्छे और बुरे दिन आते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि अचानक से अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसका कारण घर की कुछ छोटी-छोटी चीजें हो सकती हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी खाली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देती हैं, जिससे हमारी तरक्की रुक सकती है और एक के बाद एक कई समस्याएं आने लगती हैं। इसलिए वास्तु कहता है कि घर में मौजूद कुछ चीजों को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 चीजें।

अन्न का भंडार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर में अन्न का भंडार खाली नहीं होना चाहिए। अगर यह खाली हो रहा है, तो उसे तुरंत भर लें। क्योंकि वास्तु के अनुसार, भरा हुआ अन्न का भंडार समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही नियमित रूप से मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से धन-धान्य, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

बाथरूम में खाली बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु कहता है कि खाली बाल्टी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप बाल्टी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसमें पानी भरकर रख दें। साथ ही, टूटी-फूटी या काली बाल्टी का इस्तेमाल करने से बचें। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में नीली रंग की बाल्टी रखना शुभ माना जाता है।

पूजा घर में जलपात्र को खाली न छोड़ें

घर के पूजा घर में जलपात्र कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा के बाद उसमें पानी भरकर रखें और थोड़ा सा गंगाजल और एक तुलसी पत्ता डालें। ऐसा माना जाता है कि भगवान को भी प्यास लगती है। वहीं खाली जलपात्र घर में नकारात्मकता ला सकता है, जिससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

तिजोरी को खाली न छोड़ें

तिजोरी या पर्स में हमेशा थोड़ा बहुत धन रखना चाहिए। खाली तिजोरी या पर्स से कंगाली की ओर बढ़ने का खतरा होता है। इसलिए, ध्यान रखें कि तिजोरी या पर्स में हमेशा कुछ न कुछ धन हो। आप उसमें कौड़ी, गोमती चक्र या शंख भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति ठीक रहती है।

अपनी जुबान को खाली न करें

हमारी जुबान का हमारे जीवन पर बड़ा असर पड़ता है। कभी भी किसी का अपमान न करें, खासकर घर के बड़े-बुजुर्गों से कोई ऐसी बात न कहें, जिससे उन्हें दुख पहुंचे। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए, हमेशा ध्यान रखें कि आपके शब्दों से किसी को भी दुख न पहुंचे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।