अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद आवश्यक होता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद के लिए लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। डॉक्टर लोग ऐसा मानते हैं कि नींद न आना एक प्रकार की बीमारी है। लगातार नींद न आने पर व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता है। इसके अलावा पर्याप्त नींद न लेने की वजह से व्यक्ति पागलों जैसा व्यवहार करने लगता है। वास्तु शास्त्र में अच्छी नींद के लिए कुछ उपाय बताए हैं। वास्तु शास्त्र के जानकार मानते हैं कि ये उपाय अच्छी नींद में सहायक होते हैं। आगे जानते हैं बेडरूप में किन पांच प्रकार के पौधों को लगाने से अच्छी नींद आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में चमेली का पौधा लगाने से नींद अच्छी आती है। इसके अलावा एक अध्ययन में पाया गया कि इसके फूलों की सुगंध से अच्छी नींद आती है। वहीं लेवेंडर का पौधा बेडरूम में लगाने से नींद आने में समस्या नहीं होती है। इसके फूल का उपयोग कई सारी चीजों में किया जाता है। आमतौर पर पर इसके फूलों की खुशबू साबुन, शैंपू और इत्र में मिलती है। इतना ही नहीं इसका उपयोग आयरेमा थेरेपी में भी किया जाता है, क्योंकि यह दिमाग को सुकून पहुंचता है। साथ ही इसमें दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं।
लेवेंडर का तेल तंत्रिका तंत्र की थकावट को भी दूर करता है। गार्डेनियां- यह एक प्रकार का विदेशी फूल है। सुगंधित खुशबू वाले इस पौधे के फूल की खुशबू दिमाग को शांत करता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के जानकार यह सलाह देते हैं कि इसे बेडरूम में लगाने से अच्छी नींद आती है। स्नेक प्लांट- यह पौधा प्रदूषित हवा को अपने अंदर खींच लेता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि इसे बेडरूम में लगाने से अच्छी और पर्याप्त नींद आती है। एलोवेरा- इस पौधे में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा का पौधा बेडरूम में लगाने से कमरे की हवा शुद्ध होती है। बांस का पौधा- यह पौधा घर में लगाने से हवा शुद्ध होती है क्योंकि यह वातावरण में कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसे तत्व को खत्म कर देता है। परिमाणस्वरूप नींद अच्छी आती है।

