वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार बना हो तो हमारे घर में सुख- शांति बनी रहती है। वहीं अगर घर वास्तु के मुताबिक नहीं बना हो तो घर में क्लेश और सुख-शांति का अभाव रहता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं जब भी आप घर खरीदें तो वास्तु के अनुसार किन बातों का ध्यान रखें जिससे घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी कृपा सदा बनी रहे।
अगर घर के पास हो कोई धार्मिक स्थान:
अगर घर के पास कोई धार्मिक स्थान या मंदिर है तो वास्तु अनुसार यह शुभ संकेत माना जाता है। क्योंकि मंदिर एक सकारात्मक स्थान माना जाता है। इसलिए मंदिर से निकलने वाली ऊर्जा का प्रभाव आस- पास रहने वाले लोगों पर भी पड़ता है। इसलिए जिन लोगों का घर मंदिर के आस- पास होता है। वह शुभ माना जाता है।
घर के पास हो कोई पेड़ या खंभा:
वास्तु के मुताबिक घर के पास कोई खंभा या पेड़ का होना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा होने से घर के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है।
घर के पास हो कोई अस्पताल:
वास्तु के अनुसार घर के पास कोई अस्पताल नहीं होना चाहिए। क्योंकि जो लोग इलाज कराने आते हैं उनका ओरा बहुत कमजोर होता है। इसलिए अस्वस्थ लोगों के कारण वहां नकारत्मकता का चरम स्तर होता है। जिसका असर आस- पास के लोगों पर भी पड़ता है। इसलिए घर के पास कोई अस्पताल नहीं होना चाहिए।
T पॉइंट पर न हो घर:
घर कभी भी टी पॉइंट पर नहीं होना चाहिए। यानि कि जहां तीन गली या तीन सड़क आने पर मिलती हो, ऐसी जगह घर नहीं होना चाहिए। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को कभी भी अच्छे फल नहीं मिलते।
घर के पास न हो बंद इमारत:
वास्तु अनुसार घर के पास बंद इमारत नहीं होनी चाहिए। आपने देखा होगा कि राजाओं के पुराने महल कई शहरों में बंद पड़े हैं। इन बंद पड़े महलों में नेगेटिविटी का भंडार होता है। इसलिए इन महलों के पास अपने घर को नहीं बनवाना चाहिए।
