Vastu Tips For Pomegranate Tree: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। माना जाता है कि अगर सभी पेड़-पौधे वास्तु के अनुसार घर पर लगाए जाएं, तो वास्तु दोष समाप्त होता है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होगी। इससे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और परिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी और घर में खुशहाली बनी रहेगी। घर में बरकत लाने के लिए अधिकतर लोग तुसी, मनी प्लांट, स्नैक प्लांट जैसे पौधे लगाते हैं लेकिन आप चाहे तो इनके अलावा अनार का पेड़ भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं अनार के पौधे से संबंधित हर एक वास्तु नियम।

मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें फरवरी का राशिफल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अनार का पेड़ लगाने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती हैं और कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

सुख-समृद्धि का प्रतीक

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, अनार को भाग्य, सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग दिल का प्रतिनिधित्व करता है, जो जीवन में चमक को दर्शाता है और समृद्धि लाता है।

घर की इस गिशा में लगाएं अनार का पेड़

घर पर इस जगह लगाएं अनार का पेड़

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, अनार का पेड़ घर के सामने या प्रवेश द्वार के दाएं ओर लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस जगह पर ये पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न रहती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, सौभाग्य का आशीर्वाद देती है, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

इस दिशा में लगाएं अनार का पेड़

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे स्थान को अग्नि का स्थान माना जाता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ वंश में वृद्धि होती है।

इस दिशा में न लगाएं अनार का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनार का पेड़ कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही घर में अशांति बनी रहती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024