Vastu Tips For Aloe Vera Plant: एलोवेरा एक ऐसा पौधा है, जो अधिकतर घरों में मिल जाता है। इसके साथ ही ये एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं है। ये हल्की रोशनी और ताजी हवा में आसानी से चल जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा का पेड़ आपकी किस्मत से भी कनेक्शन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और ऑफिस में एलोवेरा का पौधा रखते समय अगर सही दिशा का चुनाव नहीं किया, तो वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, किस दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाना माना जाता है शुभ…
वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा का पौधा घर में लगाने से वातावरण शुद्ध तो होता ही है। इसके साथ ही मानसिक शांति के साथ सकारात्मकता बढ़ती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, तरक्की, धन लाभ, प्रेम आदि मिलता है। इसके साथ ही घर के हर एक बाधा को दूर करने में मदद करता है।
किस दिशा में लगाएं एलोवेरा का पौधा (Best Direction For Aleo Vera)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा का पौधा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही धन-संपदा की प्राप्ति होती है और खुशहाली बनी रहती है।
एलोवेरा को पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जीवन के हर एक कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
वास्तु के हिसाब से एलोवेरा को दक्षिण-पूर्व दिशा को भी बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस दिशा में लगाने से घर में खुशहाली आती है।
किस दिशा में न लगाएं एलोवेरा का पौधा (Worst Direction For Aleo Vera)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा का पौधा कभी भी उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इससे दुर्भाग्य आकर्षित होता है।
ऐसे गमले में न लगाएं एलोवेरा ( Vastu Tips For Aloe Vera)
वास्तु के अनुसार, एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे आसानी से लगा सकते है। ऐसे में कई बार टूटे गमले में ही इसे लगा देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। टूटे हुए गमले में एलोवेरा लगाने से वास्तु दोष लगता है। इसलिए इसे तुरंत हटाकर नए गमले में लगा दें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।