Vastu Tips 2022: नया साल 2022 शुरू होने को है। हर कोई चाहता है कि ये नया साल उसके लिए सफलता भरा रहे। उसके सारे सपने पूरे हों और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के कई उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने आर्थिक जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। मान्यता है इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। नए साल को बेहतर बनाने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं।

शमी का पौधा: नए साल में आप अपने घर में ये पौधा ला सकते है। माना जाता है कि ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस पौधे को लगाने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। खास बात ये है कि नये साल की शुरुआत भी शनिवार के दिन से हो रही है। तो ऐसे में आप 2022 की पहली तारीख को इस पौधे को अपने घर के गमले में लगा सकते हैं। मान्यता है इस पौधे को लगाने से घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है साथ ही शनि देव और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

धातु का कछुआ: नए साल में आप अपने घर में धातु का कछुआ ला सकते हैं। जिसे बेहद ही शुभ माना जाता है। नये साल के पहले दिन आप अपने घर पीतल, कांसे या चांदी से बनी कछुए की प्रतिमा ला सकते हैं। (यह भी पढ़ें- इन नाम वाले लोगों के लिए 2022 हो सकता है सबसे खास, करियर में अपार सफलता मिलने के संकेत)

उगते हुए सूरज की तस्वीर: इस तरह की तस्वीर घर में लगाने से सुख समृद्धि आने की मान्यता है। ये तस्वीर घर की दीवारों की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है साथ ही व्यक्ति की किस्मत चमकाने का भी काम करती है।

चांदी का हाथी: नए साल के पहले दिन आप अपने घर में चांदी के हाथी का स्टैच्यू भी ला सकते हैं। मान्यता है चांदी के हाथी को घर में रखने से धन-दौलत में वृद्धि होती है। साथ ही राहु और केतु का बुरा प्रभाव भी कम होता है। (यह भी पढे़ं- इन 4 राशि के बच्चे पढ़ने लिखने में माने जाते हैं होशियार, कम उम्र में ही कामयाबी कर लेते हैं हासिल)

मोरपंख: घर में मोरपंख रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। ध्यान रखें कि घर में एक से तीन मोरपंख ही रखने चाहिए। ढेर सारे मोरपंख रखना शुभ नहीं माना जाता है।