Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष होता है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार बना हो तो हमारे जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। आपको बता दें कि वास्तु में सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करने की मनाही का वर्णन मिलता है। मान्यता है कि जो लोग इन कामों को सूर्यास्त के बाद करते हैं उनके घर में नकारात्मकता फैल जाती है। साथ ही वास्तु दोष (Vastu Dosh) में लगता है। आइए जानते हैं जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन से कार्यों को सूर्यास्त के बाद करने की मनाही है… 

शाम के समय सोने से बचें

वास्तु शास्त्र अनुसार यदि कोई व्यक्ति शाम के समय सोता है तो उसके जीवन में दरिद्रता छा जाती है। साथ ही लक्ष्मी जी नाराज होकर होकर चलीं जाती हैं। हिंदू धर्म में सूर्यास्त के समय माता लक्ष्मी का घर में आगमन माना गया है। वहीं जो लोग शाम के समय सोते हैं ज्योतिष शास्त्र अनुसार उनकी आयु कम होती है।

शाम को झाड़ू लगाने से बचें

सूर्यास्त के समय मतलब शाम के समय घर के अंदर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि शाम के समय घर के अंदर झाड़ू लगाने से अशुद्धियां आती हैं और माता लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। इसलिए शाम के संध्या वक्त झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।

घर की दहलीज पर नहीं बैठें

वास्तु शास्त्र अनुसार शाम के समय किसी भी महिला या पुरुष को घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए। मान्यता है शाम के समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। जिससे वह प्रवेश नहीं कर पाती हैं और व्यक्ति के जीवन में धन का अभाव रहता है।

शाम के समय न करें तुलसी की पूजा

शाम के समय तुलसी की पूजा नहीं करना चाहिए। साथ ही सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे को छूना नहीं चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही आर्थिक हानि भी हो सकती है। सूर्यास्त के बाद धन के लेन-देन से बचें। शाम के समय ना किसी से उधार लें और ना ही दें। ऐसा करने से घर में बरकत नहीं होती है।