हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे अच्छा देखे। अपने घर को दूसरों से अच्छा दिखाने के लिए लोग पेंट से घर में रखे हर सामान को ध्यान से खरीदते हैं। सामान को खरीदने के बाद घर को सजाया जाता है। हर किसी की चाहत होती है कि उसका घर आकर्षक लगे। घर को सुंदर बनाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के पर्दे लगाए जाते हैं।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पर्दे हमारी कई परेशानियों को हल कर सकते हैं। कई लोग घर की दिवार के रंग के हिसाब से पर्दे लगाते हैं तो वहीं कई लोग वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में पर्दे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में पर्दों का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र से पर्दे लगाना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि हमें अपने घरों में दिशा के हिसाब से पर्दों का रंग बदलना चाहिए। अगर किसी के परिवार में झगड़े और कलह होती है या घर के लोगों का आपस में मनमुटाव चल रहा है तो ऐसे में घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्द लगाने शुभ माने जाते हैं। घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने से परिवार के लोगों का आपसी प्रेम बढ़ता है और घर में शांति आती है।

कई बार देखा जाता है कि हम कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन हमें हमारी मेहनत का फल नहीं मिल पाता। बार-बार मेहनत करने के बाद भी असफलता ही हाथ लगती है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो वास्तु शास्त्र घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने की सलाह देता है। अगर ऐसा करते हैं तो आपको अपनी परेशानियों से राहत मिलती है।

अगर आप पर कर्ज हैं और आपको पैसे की परेशानी है तो आपको आपकी घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा करने के बाद कुछ दिनों में ही इसका असर दिखाई देने लगेगा। वहीं अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपको नौकरी नहीं मिल रही तो आपको घर की पूर्वी दिशा में हरे रंग के पर्दे लगवाने चाहिए। अगर आपको व्यापार में भी लाभ नहीं मिल पा रहा तो भी यही करने की सलाह दी जाती है। ये सारे उपाय करने से आपको जल्द ही इसका असर दिखेगा।