कुछ पौधे वास्तु अनुसार घर में लगाना बहुत शुभ बताया गया है। जिसे लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है। अगर आप भी भाग्य का साथ चाहते हैं, तो इन पौधों को घर में लगाना चाहिए, इससे आपके घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ेगी, साथ ही आपके घर में सकारात्मकता का वास भी रहेगा। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में कौन से पौधों को लगाना चाहिए।

1- इस दिशा में लगाएं अशोक का पौधा:

वास्तु के अनुसार अशोक का पेड़ घर में या घर के पास लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर या उसके आस-पास लगे हुए अन्य अशुभ पेड़ों का दोष समाप्त कर देता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। 

2- मनी प्लांट की बेल

इस बेल के घर में रहने से सुख समृद्धि का वास होता है। मनी प्लांट को घर की आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा के देवता गणेश जी है और प्रतिनिधि शुक्र हैं। 

3-  तुलसी का पौधा:

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। अगर आपके घर में किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो ये पौधा उसे समाप्त कर देगा। उसका औषधीय गुण आपको स्वस्थ रखते हैं। मान्यता है तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु से हुआ था, इसलिए जो लोग तुलसी माता का पौधा लगाते हैं उनको भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं तुलसी का पत्ता पूजा में भी प्रयोग किया जाता है।

4: अनार का पौधा:

अनार का पौधा घर के आंगन में लगाना शुभ माना गया है। वास्तु अनुसार इसे आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। अनार का पौधा घर में लगाने से आपकी किस्मत के दरवाजे देवताओं की कृपा से खुल जाते हैं। अगर अनार का पौधा घर में होता है तो ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। और सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। (यह भी पढ़ें)- हस्तरेखा शास्त्र: अगर आपकी हथेली में हैं ये 4 लकी निशान तो आप जल्द बन सकते हैं धनवान

 5- इस दिशा में लगाएं बरगद का पौधा:

मान्यता है कि दिन व रात ऑक्सीजन देने वाले बरगद के सौ वर्ष से ज्यादा पुराने पेड़ 200 से 300 लीटर ऑक्सीजन रोज देते हैं, जबकि नया पेड़ 100 लीटर ऑक्सीजन प्रतिदिन देता है। वास्तु के अनुसार बरगद एक बहुत लाभकारी पेड़ है। किसी भी घर या इमारत के पूर्व की दिशा में अगर बरगद का पेड़ होता है, तो वो बहुत ही शुभ माना जाता है। बरगद का पेड़ घर की पश्चिम दिशा में होना अशुभ होता है। यह भी पढ़ें2021 के अंत में शुक्र ग्रह करेंगे धनु राशि में गोचर, 2022 में इन 4 राशि वालों के प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के हैं प्रबल योग

 6- नारियल का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार नारियल के पेड़ को घर के अंदर लगाना बहुत ही शुभ होता है। इस पेड़ के रहने से घर-परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है और दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है। नारियल के फल को हम पूजा में भी प्रयोग करते हैं।