New Year 2025 Vastu Tips: नया साल 2025 जल्द ही आरंभ होने वाला है। हर कोई अच्छी और कुछ बुरी आदतों के साथ नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। हर किसी की चाहत होती है कि आने वाला साल उनका अच्छा बीते। घर में सुख-शांति, धन-वैभव बना रहें। इसके साथ ही हर एक सदस्य की उन्नति होती रहे। ऐसे में नए साल में कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। आप चाहे, तो वास्तु शास्त्र में बताएं गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं। ऐसा करने से जीवन से नकारात्मक प्रभाव दूर हो सकता है। आइए जानते हैं साल 2025 में सकारात्मक प्रभाव के लिए कौन से वास्तु उपाय करना होगा शुभ…

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नए साल पर करें ये काम

श्री सूक्तम का करें पाठ

नए साल में मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए मां लक्ष्मी के श्री सूक्तम का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

करें गायत्री मंत्र का जाप

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र का पाठ करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नए साल में सुबह जल्दी उठकर गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपके आसपास सकारात्मक माहौल रहेगा।

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

घर के मुख्य द्वार में बनाएं रंगोली

नए साल 2025 के दिन स्नान आदि करने के बाद मुख्य द्वार पर रंगोली अवश्य बनाएं। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।

दान करें

नए साल 2025 पर जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता हैं। इसलिए इस दिन कपड़े, भोजन, धन या फिर योग्यता के अनुसार दान अवश्य करें, ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। इसके साथ ही नौकरी-बिजनेस में अच्छा लाभ मिलता है।

हनुमान जी की करें पूजा

अंक शास्त्र के अनुसार, साल 2025 मंगल ग्रह का माना जाता है जिसके ऊपर शासन हनुमान जी करते हैं। ऐसे में साल 2025 में हनुमान जी की विशेष कृपा होगा। इसलिए उन्हें पीला सिंदूर चढ़ाने के साथ जनेऊ, चोला आदि अवश्य चढ़ाएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Career Horoscope 2025: नए साल में गुरु, शनि और राहु की कृपा कुछ राशियों पर विशेष रहने वाली है। ऐसे में इन 5 राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ नई नौकरी के योग बन रहे हैं। जानें करियर वार्षिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।