Vastu Tips For Home: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अनुसार सूर्य देव का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यतानुसार जिस घर में सूर्य की पर्याप्त रोशनी नहीं आती वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। सूर्य की रोशनी घर में आने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिसका लाभ घर परिवार के लोगों को मिलता है। जिन घरों में सूर्य की रोशनी ठीक से नहीं पहुंचती या जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है वास्तु अनुसार उन्हें अपने घर में सूर्य की प्रतिमा लगानी चाहिए। जानिए इसके क्या हैं लाभ…
सूर्यदेव की प्रतिमा लगाने का लाभ: वास्तु अनुसार घर में सूर्य की प्रतिमा लगाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। घर परिवार के लोग तरक्की करते हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती हैं। घर में वास्तु दोष नहीं रहता और हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार में यदि कोई व्यक्ति रोगी हो तो उसके कमरे में ये मूर्ति लगाने से लाभ प्राप्त होता है। घर में जहां कीमती सामान रखा हो वहां सूर्य की प्रतिमा लगाने से आर्थिक परेशानी नहीं आती। कार्यालय या दुकान में सूर्य देव की प्रतिमा लगाना काफी शुभ माना जाता है।
सूर्यदेव की प्रतिमा किस धातु की लगाएं: सूर्य देव की लकड़ी से बनी मूर्ति लगाने से घर परिवार के लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। भाग्य का साथ मिलता है। सूर्य देव की पत्थर या मिट्टी से बनी मूर्ति लगाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। तांबे से बनी मूर्ति रखने से सकारात्मकता आती है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। चांदी से बनी मूर्ति रखने से वर्चस्व बढ़ता है। सोने से बनी प्रतिमा रखने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
किस दिशा में और कब लगाएं सूर्य प्रतिमा: आमतौर पर ये मूर्ति रविवार को ऊँ भास्कराय नमः या ऊँ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सही दिशा में लगानी चाहिए। ज्योतिष अनुसार अगर धन की कमी हो तो इस प्रतिमा को उत्तर दिशा में लगाएं। इसे लगाने का सबसे शुभ समय रात 12 बजे से 3 बजे के बीच का माना जाता है। क्योंकि इस समय सर्य पृथ्वी के उत्तरी भाग में होते हैं। बच्चे अगर पढ़ाई में कमजोर हैं तो उनके स्टडी रुम में सूर्य की प्रतिमा सूर्योदय से पहले 3 बजे से 6 बजे तक के बीच में लगानी चाहिए। इसे उत्तर-पूर्वी भाग में लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिलने लगेगी। (यह भी पढ़ें- क्यों शिव को अपने ही अंश जलंधर का करना पड़ा था वध, जानिए कैसे हुई थी इसकी उत्पत्ति)
यदि व्यापार में नुकसान हो रहा है तो ऑफिस में सूर्य प्रतिमा दोपहर 3 बजे से 6 बजे के बीच दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगानी चाहिए। इससे तरक्की होने की संभावना बढ़ जाती है। सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच पश्चिम दिशा में तांबे के सूर्य की प्रतिमा लगानी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से घर-परिवार के लोगों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। (यह भी पढ़ें- अंकज्योतिष अनुसार अथाह संपत्ति के मालिक होते हैं इस मूलांक के लोग, ऐसी है मान्यता)