Vastu Shastra Tips for Money : वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र विशेषज्ञों का मानना है कि इन उपायों के माध्यम से घर में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। अगर आप भी वास्तु शास्त्र के उपायों को अपनाकर धन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको घर में ये 5 चीजें जरूर रखनी चाहिए।
नारंगी का पौधा लगाना है शुभ: वास्तु शास्त्र के धन प्राप्ति के उपायों (Dhan Prapti Ke Upay) में नारंगी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि जिस घर में नारंगी का पौधा लगा होता है उस घर में चारों ओर से धन खिंचा चला आता है। धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को अपने घर में तुरंत नारंगी का पौधा लेकर आना चाहिए।
क्रिस्टल बॉल से होता है फायदा: माना जाता है कि घर दरवाजे या खिड़की के ऊपर क्रिस्टल बॉल लगाने से घर में धन आगमन होता है। क्रिस्टल बॉल (Crystal Ball for Money) बहुत प्रभावशाली होती है। कहते हैं कि इसे लगाने से घर में अपार धन आगमन के योग बनते हैं।
मूनगूस से मिलता है लाभ: मूनगूस सिक्कों के ऊपर बैठा होता है। इसके ऊपर एक बच्चा बैठा रहता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं रहती है। धन में वृद्धि (Vastu Tips for Money) करने के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। इसे ड्राइंग रूम में रखना चाहिए।
तुलसी का पौधा है सर्वसुखदायी: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि जिनके घर में तुलसी का पौधा होता है और वह रोज उसकी पूजा करते हैं तो इससे घर में धन आगमन के योग बनते हैं। तुलसी का पौधा बहुत असरदार होता है।
गुडलक: वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि जिनके घर में गुडलक यानी सिक्कों का थैला लिए बाबा की प्रतिमा होती है उनके घर में बहुत धन आता है। इसे धन प्राप्ति के वास्तु टिप्स (Vastu Tips Dhan Prapti) में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है।