Vastu Shastra for wealth/ Vastu Tips for Home : वास्तु शास्त्र में घर, दुकान या ऑफिस में कुछ परिवर्तन किए जाते हैं। इस शास्त्र में यह माना जाता है कि घर में कुछ विशेष परिवर्तन करके घर की ऊर्जा को बदला जा सकता है। घर की बदली हुई ऊर्जा से घर में बरकत लाने के योग भी बनाए जा सकते हैं। जो भी व्यक्ति अपने घर में बरकत की स्थापना करना चाहता हो उसे वास्तु शास्त्र के उपायों का सहारा लेना चाहिए।
उत्तर दिशा में करें लाल रंग – ऐसा माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा की दीवार पर लाल रंग करने से घर में ऊर्जा का संचार होता है। ऊर्जा सकारात्मक होती है जिसकी वजह से घर में बरकत के योग बन सकते हैं। इसलिए घर की उत्तर दिशा की दीवार पर लाल रंग जरूर करें।
मनी प्लांट है शुभ – जो लोग अपने घर में बरकत लाना चाहते हैं उन्हें निश्चित तौर पर अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए। माना जाता है कि जिनके घर में मनी प्लांट होता है उनके घर में कभी पैसे की कमी नहीं आती है। इसे ईशान कोण में लगाएं।
किचन में लगाएं यज्ञ करते संतों की तस्वीर – ऐसा माना जाता है कि रसोईघर से निकलने वाली ऊर्जा का संचार पूरे घर में होता है जिसकी वजह से घर की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। इसलिए किचन में यज्ञ करते हुए संतों की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
लाल डोरी में सिक्के – लाल रंग की डोरी में बंधें तीन सिक्को को बहुत शुभ माना जाता है। यह आसानी से बाजार में उपलब्ध होते हैं। माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर में बरकत आती है। साथ ही इससे ऐसे तत्व घर से बाहर निकलते हैं जिसकी वजह से घर में पैसे आने पर रोक लगी रहती है।
घर में लगाएं कॉइन प्लांट – कॉइन प्लांट तो बहुत शुभ माना जाता है। घर में कॉइन प्लांट लगाने से घर में पैसा खिंचा चला आता है। इस प्लांट का आकार कॉइन की तरह होता है। कहते हैं कि ईशान कोण में लगाने से घर में बरकत आती है।