Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में गुडलक बढ़ाने के कई उपाय बताए जाते हैं। जिसके माध्यम से आप अपने आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके अपने जीवन में सुख समृद्धि ला सकते हैं। अगर लाख प्रयासों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है या किसी कार्य को करने में लगातार अड़चन आ रही है तो वास्तु के ये कुछ टिप्स आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं।
बैम्बू प्लांट लगाने के फायदे: बैम्बू प्लांट यानी बांस के पौधे को आपने बहुत घरों में देखा होगा। वास्तु अनुसार ये पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार घर में ये पौधा रखने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ध्यान रखें कि इसे हमेशा घर के पूर्वी हिस्से में ही रखें।
लाफिंग बुद्धा: फेंगशुई वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा रखना खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। आप इसे घर के मुख्य कमरे में रख सकते हैं इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।
फिश पॉट: घर में मछलियां रखना भी अत्यंत ही शुभ माना जाता है। फिश पॉट घर के ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। इसमें गोल्डन और काली मछलियों को जरूर शामिल करें इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु अनुसार शुभ है कछुआ: घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में धातु से बना कछुआ रखना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ने के साथ हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि कछुए का मुंह हमेशा अंदर की तरफ होना चाहिए।
विंड चाइम नकारात्मक ऊर्जा को करता है दूर: घर के मेन गेट पर विंडचाइम जरूर लटकाना चाहिए। माना जाता है कि इसकी आवाज से आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
शुभत्ता बढ़ाता है तीन टांगों वाला मेंढक: वास्तु अनुसार तीन टांगों वाला मेंढक काफी लकी माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार के आस-पास या उत्तरी हिस्से में रखना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।