वास्तु शास्त्र में घर को लेकर काफी कुछ कहा गया है। वास्तु शास्त्र में कई सारी ऐसी बातें बताई गई हैं जिनका पालन करके घर की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। कहा जाता है कि घर का वास्तु के अनुसार बना होना जरूरी है। कहते हैं कि जिस घर का निर्माण वास्तु के हिसाब से नहीं होता है वहां के लोगों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी बातें भी बताई गई हैं जिनका महिलाओं के द्वारा पालन करना लाभकारी माना गया है। चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की महिलाओं को किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर की उम्रदराज महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इससे उनका और घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बने रहने की मान्यता है।
2. घर की मुखिया को सूर्योदय से पहले जगकर मकान के मेन गेट पर तांबे के लोटे में पानी भरकर छिड़कना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।
3. प्रत्येक शुक्रवार को घर की महिलाओं के द्वारा श्री सूक्त या श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ किया जाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर लोगों की धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।
4. एक अन्य वास्तु टिप्स में कहा गया है कि हफ्ते में एक दिन पानी में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की कलह दूर होती है। परिवार के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं।
5. वास्तु शास्त्र की मानें तो अमावस्या के दिन पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
