प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करना चाहता है। हर कोई यह प्रयास करता है कि उसका व्यवसाय अच्छा चले। साथ ही उसकी और उसके घर की माली हालत मजबूत रहे। इन सबके बीच में कई बार कर्ज लेने की नौबत आ जाती है। कई बार तो लोग यह कर्ज कुछ समय बाद चुका देते हैं। लेकिन कई बार यह संभव नहीं हो पाता। आज हम आपको बताएंगे कि कर्ज से बचने के लिए कौन से पांच वास्तु उपाय किए जाते हैं।
1. घर की उत्तर और पूर्व दिशा की दीवार पर दर्पण लगाएं। दक्षिण और पश्चिम की दिशा में दर्पण लगाना हानिकारक माना गया है। वास्तु के हिसाब से ऐसा करने पर घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।
2. घर के उत्तर-पूर्व का तल कम से कम 2 से 3 फीट गहरा होना चाहिए। साथ ही घर की उत्तर दिशा की और ढलान रखें। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी के वास होने की मान्यता है।
3. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा में भूमिगत टैंक, कुंआ या नल नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
4. पूर्व और उत्तर दिशा में भारी वस्तु रखने के लिए मना किया गया है। साथ ही मकान बनाते समय घर की उत्तर व दक्षिण की दीवार बिलकुल सीधी बनवाएं। इन बातों का ध्यान रखने से धनलाभ होने की मान्यता है।
5. घर के दक्षिण व पश्चिम हिस्से में शौचालय का निर्माण नहीं कराना चाहिए। साथ ही कर्ज की पहली किस्त मंगलवार को चुकाने की सलाह दी जाती है। इन उपायों का पालन करने से कर्ज की स्थिति से बचने की बात कही गई है।