हर किसी को अपने घर में तस्वीरें लगाना पसंद है। तस्वीरें लगाने से घर की सुंदरता में चार-चांद लग जाता है। लोग अपने घर में अपनी पसंद के आधार पर अलग-अलग तरह की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी तस्वीर कहां पर लगानी चाहिए? किस तस्वीर का घर के किस कोने में लगाने से लाभ या हानि हो सकती है? जी हां, इस बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। आज हम आपको ऐसी पांच बातें बताने जा रहे हैं जिनका आपको घर में तस्वीरें लगाते समय ध्यान रखना चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार बहते हुए पानी की तस्वीर घर की उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इससे घर की समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।
2. वास्तु की मानें तो व्यक्ति को बेडरूम में अपने सिरहाने की ओर पहाड़ या झरने की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलने की बात कही गई है।
3. घर में लगने वाली तस्वीर के प्रति सावधानी बरतकर धनलाभ भी हासिल किया जा सकता है। ऐसा वास्तु शास्त्र में कहा गया है। इसके मुताबिक पूर्व दिशा में लाल या पीले रंग के पके फलों की तस्वीर लगानी चाहिए।
4. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि बेडरूम में जीवनसाथी की तस्वीर व्यक्ति को अपने सिरहाने की ओर लगानी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में कलह नहीं होने की बात कही गई है।
5. घर की उत्तर दिशा में पानी की तस्वीर लगाने के लिए कहा जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें से इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
