Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। साथ ही हमारा घर का कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जीवन में दरिद्रता छा जाती है। वहीं दरिद्रता छाने से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती है। वहीं आपको बता दें कि वास्तु में चार दिशाएं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा का वर्णन मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं दक्षिण दिशा के बारे में, जिसके स्वामी मंगल देव हैं। साथ ही देवता यमराज हैं। इसलिए यहां हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर की दक्षिण दिशा में रखने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही धर में धन- समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं इस वस्तुओं को रखने से जीवन में संपन्नता बनी रहती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…
दक्षिण दिशा में रखें झाड़ू
वास्तु शास्त्र अनुसार घर का कूड़ा साफ करने वाली झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं घर में सपन्नता बनी रहती है। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं।
सोना- चांदी रखना
घर की दक्षिण में सोना- चांदी रखना भी शुभ होता है। ऐसा करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही आय के नए माध्यम बनते हैं और धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
पलंग का सिरहाना
वास्तु शास्त्र मुताबिक घर की दक्षिण दिशा में पलंग का सिरहाना रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से निगेटिविटी खत्म होती है। साथ ही सकारात्मकता आती है। वहीं घर में खुशहाली बनी रहती है।
लगाएं ये पौधे
वास्तु के मुताबिक, घर की दक्षिण दिशा में मनी प्लांट, नीम, एलोवेरा, नारियल, और चमेली के पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।
लगाएं फीनिक्स चिड़िया की तस्वीर
वास्तु के अनुसार घर में कुछ तस्वीरें लगाना बहुत शुभ माना जाता है। उन्हीं में से एक है फीनिक्स चिड़िया की तस्वीर। इस तस्वीर को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है और इससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं।