Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र अनुसार उत्तर दिशा कुबेर देवता की मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा को दोष मुक्त रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इस दिशा को आर्थिक कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा को हमेशा खुला और साफ सुथरा रखना चाहिए। साथ ही इस जगह पर कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि घर की उत्तर दिशा का स्थान जितना खाली होता है उतना ही घर में सुख समृद्धि आती है।
घर का प्रवेश द्वार और बेडरूम उत्तर दिशा में बनाने का सुझाव दिया जाता है। वास्तु अनुसार ऐसा करने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। उत्तर दिशा में दर्पण लगाना शुभ माना जाता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। उत्तर दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगाना भी अच्छा उपाय है। इससे नौकरी के अवसर प्राप्त होने लगते हैं और करियर में तरक्की मिलती है।
घर की किचन उत्तर दिशा में हो तो उस घर में अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। आर्थिक तंगी का कभी सामना नहीं करना पड़ता। घर परिवार में कलह का माहौल रहता हो या तरक्की नहीं हो पा रही हो तो उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। मान्यता है इससे खुशहाली आती है। इस दिशा की दीवारों पर नीले रंग का पैंट करवाना चाहिए। इससे धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है। (यह भी पढ़ें- बेहद दमदार पर्सनालिटी की होती हैं इन नाम वाली लड़कियां, पल भर में किसी का भी जीत लेती हैं दिल)
घर की उत्तर दिशा को लेकर कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए जैसे इस दिशा की दीवार में दरार होना अशुभ माना जाता है। इससे तरक्की के मार्ग में बाधा उत्पन्न होती है। धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर दरार दिख रही है तो तुरंत उसकी मरम्मत करा लें। इस दिशा में कभी भी बहुत भारी सामान नहीं रखना चाहिए। जितना हो सके इस दिशा को खाली रखें। वास्तु अनुसार ये दिशा जितनी खाली और साफ रहती है उतना ही घर के लोगों की तरक्की होती है। (यह भी पढ़ें- इन बर्थ डेट वाले लोगों के लिए 2022 शुभ, सैलरी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना)