कौन नहीं चाहता कि उसके घर परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहे। पैसों की तंगी कभी नहीं झेलनी पड़े। इसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है। लेकिन अगर तमाम कोशिशों के बाद भी परेशानियों से राहत नहीं मिल रही तो उसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु अनुसार घर या ऑफिस में कुछ पौधे लगाने से जीवन में सुख और शांति आती है। जानिए ऐसे ही 5 गुड लक प्लांट्स के बारे में….
एलोवीरा का पौधा: इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये लाभकारी होता है। नौकरी मिलने या फिर कार्यक्षेत्र में किसी तरह की समस्या होती है तो इस पौधे को लगाने से वह दूर हो सकती है। इसे घर में कहीं भी लगा सकते हैं।
हल्दी का पौधा: हल्दी का पौधा सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। इस पौधे को लगाने से व्यक्ति का बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और शादी में आ रही बाधाएं अपने आप दूर होने लगती हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता।
बांस का पौधा: फेंगशुई में कहा जाता है कि घर में बांस का पौधा जरूर लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इसे लगाने से दुर्भाग्य दूर होता है और नकारात्मक शक्तियों का भी नास होता है। इसके अलावा यश, कीर्ति, आरोग्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
मनी प्लांट: कहा जाता है कि इस बेल को घर में लगाने से समृद्धि बढ़ती है। इस पौधे को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं। मनी प्लांट के पौधे को बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र के दिन घर में लाएं।
तुलसी का पौधा: तुलसी औषधियों गुणों से तो भरपूर है ही साथ ही यह किस्मत चमकाने का भी काम करती है। तुलसी का पौधा घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि इसे लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इसे उत्तर पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना अधिक शुभ फलदायी होता है।