Vastu Tips for Dhan Prapti: धन प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र के उपायों को बहुत कारगर माना जाता है। कहते हैं कि वास्तु शास्त्र के उपाय बहुत अधिक प्रभावशाली होते हैं और इन्हें करने से जल्द ही धन प्राप्ति की जा सकती है। वास्तु शास्त्र के आसान उपायों से धन प्राप्ति के योग बनाए जा सकते हैं। इस शास्त्र में हवा, पानी और अग्नि की दशा-दिशा में परिवर्तन लाकर अलग-अलग तरह के योग बनाने की कोशिश की जाती है।
धन प्राप्ति के लिए वास्तु टिप्स (Dhan Prapti Ke Liye Vastu Tips)
घर के अंदर प्लास्टिक के फूल और पेड़-पौधे आदि ना रखें। कहते हैं कि इससे घर में दरिद्रता आती है और परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक ऊर्जा का बहुत अधिक प्रभाव रहता है।
अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोजाना शाम को कपूर जलाने से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।
बताया जाता है कि किचन में रात को जूठे बर्तन रखने से व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। कोशिश करें कि रात को सोने से पहले अपने घर का किचन जरूर साफ करें, अन्यथा धन हानि के योग बन सकते हैं।
घर में साल में दो बार पूजा या हवन करवाना चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो सकता है और धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के आसान और कारगर उपायों में बताया जाता है कि बांस के एक जोड़ी तने को लाल रंग के धागे से बांधकर इसे घर के मुख्य द्वार के सामने वाली दीवार पर टांगें।
अमावस्या के दिन घर की सफाई का नियम बनाएं। कहते हैं कि अमावस्या के दिन घर की सफाई करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और धन आगमन के योग बनने शुरू हो जाते हैं।
धन प्राप्ति के लिए कनक धारा यंत्र लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि उत्तर दिशा के मध्य में चांदी की कटोरी में मोती रखने से धन में वृद्धि होती है।
अपने घर के मुख्य द्वार के पास नारंगी का पौधा लगाएं। कोशिश करें कि आप पौधा ऐसी जगह लगाएं जहां परिवार के बाहर के लोग उसे ना देख पाएं।