Vastu Shastra/ Vastu Tips for Career : वास्तु शास्त्र में कार्यों की सिद्धि के लिए घर, ऑफिस या दुकान ऊर्जा में परिवर्तन लाया जाता है। वास्तु शास्त्र घर के आकार, दिशा और दशा के बारे में गहराई से अध्ययन करता है। इसमें यह बताया जाता है कि घर में कौन-सी वस्तु किस प्रकार रखने से घर में विभिन्न योग बन सकते हैं। साथ ही इसमें घर की दीवारों से लेकर स्टोर रूम तक बदलाव किए जाते हैं। माना जाता है कि घर में कुछ खास बदलाव करके परिवार के सदस्य अपने करियर में सफलता पा सकते हैं।
घर में लगाएं केले का पेड़ – कहते हैं कि घर में केले का पेड़ लगाने से घर के सदस्यों के करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। जिस तरह धीरे-धीरे यह पेड़ बढ़ता जाता है उसी तरह घर के सदस्यों को भी करियर में सफलता मिलती चली जाती है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि इसके आसपास गंदगी नहीं रहने दें।
उत्तरी दीवार पर करें संतरी रंग – जिस व्यक्ति को करियर में सफलता हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो उस व्यक्ति के कमरे की उत्तरी दीवार को संतरी रंग से रंगा जाना चाहिए। माना जाता है कि उत्तर दीवार पर संतरी रंग होने से व्यक्ति कामयाबी के शिखर को छूता है। इससे बहुत जल्द तरक्की के योग बनते हैं।
पूर्व दिशा में लगाएं पहाड़ों की तस्वीर – घर की पूर्व दिशा में या करियर में तरक्की पाने की चाह रखने वाले व्यक्ति के कमरे की पूर्व दिशा में पहाड़ों की तस्वीर लगाएं। कहते हैं कि पूर्व दिशा में ऊंचे पहाड़ों की तस्वीर लगाने से व्यक्ति कामयाब होता चला जाता है। ऐसे व्यक्ति को सिर्फ करियर में ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने लगती है।
दूर करें काले, नीले और स्लेटी की रंग – जिस व्यक्ति को अपना करियर बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उस व्यक्ति के कपड़ों से लेकर कमरे की दीवारों तक से काले, नीले और स्लेटी रंग को हटा देना चाहिए। यह रंग नकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं। जिस व्यक्ति के जीवन में पहले से ही परेशानियां हैं उन्हें यह रंग नहीं पहनने चाहिए। बल्कि पीले और नारंगी रंग के कपड़े ज्यादा पहनें।