Vastu Tips For Bathroom: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु अनुसार नहीं बना हो तो हमारे घर में बिना वजह क्लेश का वातावरण रहता है। साथ ही घर में दरिद्री छा जाती है और जिस घर में दरिद्री छा जाती है। वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। 

यहां हम आपको बाथरूम से संबंधित कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। क्योंकि बाथरूम और शौचालय नकारत्मका पैदा करते हैं। इन स्थानों के प्रभावों से घर में आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है। आइए जानते हैं बाथरूम से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियम…

इस दिशा में बनवाएं बाथरूम:

वास्तु अनुसार बाथरूम घर के उत्तर या उत्तर-पश्चिम कोने में होना चाहिए। कभी भी बाथरूम दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न बनवाएं। ऐसा करने से घर में निगेटिविटी छा जाती है। साथ ही आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।

किचन के बगल में हो बाथरूम:

वास्तु के अनुसार किचन के सामने या फिर बगल में बाथरूम नहीं होना चाहिए। क्योंकि किचन में अग्नी जलती है और वाथरूम में पानी का संचार होता है। दरअसल  ये दोनों ऊर्जा विपरीत होती हैं। इसलिए बाथरूम कभी भी किचन से बगल में नहीं होना चाहिए। वहीं टॉयलट सीट पश्चिम में या उत्तर-पश्चिम में होनी चाहिए।

बाथरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए:

वास्तु अनुसार बाथरूम में खिड़की का होना जरूरी है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएं। खिड़की पूर्व, उत्तर या पश्चिम की ओर खुलनी चाहिए इस बात का भी ध्यान रखें।

नल या टंकी से पानी नहीं टपकना चाहिए:

बाथरूम का नल टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। यदि नल से पानी टपकता रहता है तो इससे घर में धन की हानि होती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी भी आ जाती है। (यह भी पढ़ें)- हाथ की रेखाओं से जानिए किस फील्ड में मिल सकती है आपको सफलता, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

बाल्टी और टब को हमेशा रखें भरकर:

वास्तु अनुसार  बाथरूम में पानी की बाल्टी या फिर टब को हमेशा भरकर रखना चाहिए। यदि बाल्टी खाली है, तो उसे पलटकर रखें। ऐसा करने से घर में सुख- शांति का वास होता है और मां लक्ष्मी मेहरबान रहतीं हैं।

बाथरूम के दरवाजे को हमेशा रखें बंद:

बाथरूम और शौचालय के दरवाजे को हमेशा बंद करके रखना चाहिए। बाथरूम का दरवाजा यदि खुला रहता है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है। (यह भी पढ़ें)- Gemology: मूंगा रत्न पहनने से व्यापार या करियर में तरक्की मिलने की है मान्यता, जानिए धारण करने की सही विधि