Varuthini Ekadashi 2025 Astrology Remedies: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। इस बार यह तिथि 24 अप्रैल 2025, गुरुवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि यह व्रत भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख, शांति, धन और यश की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी के दिन कौन से खास उपाय करके आप भगवान विष्णु की कृपा पा सकते हैं।

शंख से करें अभिषेक

वरुथिनी एकादशी के दिन शंख में जल भरकर उसमें तुलसी के पत्ते डालें और भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मनचाहा वर प्राप्त होता है।

पीले रंग की चीजें अर्पित करें

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसलिए इस दिन पूजा करते समय पीले रंग के फूल, चंदन, फल और पीली मिठाइयां अर्पित करें। साथ ही, इस दिन आप स्वयं भी पीले वस्त्र पहनकर पूजा करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ जरूर करें। यह पाठ मानसिक शांति देता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से परिवार में आपसी प्रेम बना रहता है।

गाय के घी का दीपक जलाएं

इस दिन पूजा के दौरान गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और धन की वृद्धि होती है। दीपक जलाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करते रहें।

काले धागे में सात गांठें बांधें

एक काले धागे में सात गांठें बांधें और उसे भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें। फिर उस धागे को दाहिने हाथ की कलाई में या कमर पर बांधें। इससे बुरी नजर, डर और नेगेटिव एनर्जी से बचाव होता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक