Shani Dev Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव लगभग ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि साल 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के लोगों की गोचर कुंडली में शनि चांदी के पाए में संचार करेंगे। ऐसे में में इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि अगर किसी जातक की कुंडली में जन्म राशि से 2, 5 और 9वें भाव में शनि के होने से चांदी का पाया बन रहा है। ऐसे में साल 2025 में मीन राशि में शनि के जाने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
यह भी पढ़ें…
यह भी पढ़ें…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की शादी या नौकरी लग सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियों से आप राहत पाएंगे और आपको धन लाभ का मौका मिलेगा। करियर में ऊंचाई की तलाश में हैं तो आपको सफलता भी मिलेगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का चांंदी के पाये पर चलना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन भी आपका सुखद होगा। आप वाणी कुशलता और व्यवहार से कठिन कार्यों को भी सहजता से पूरा कर पाने में सफल होगें। वहीं इस समय आपको बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंंध बन सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको धार्मिक यात्रा का भी सौभाग्य मिल सकता है। जो लोग पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।