Shani Dev Transit In Kumbh 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव साल 2024 में कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही शनि देव इस अवस्था में राशि अनुसार पाया भी बदलते हैं। मतलब कुछ राशियों पर सोने, तांंबा, चांदी और लोहे के पाये पर चलेंगे। यहां हम आपको ऐसी 3 राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 2024 में शनि देव चांदी के पाये पर चलेंगे। ज्योतिष में चांदी का पाया बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे इन राशियों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि देव का रजत के पाये पर चलना आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ भी होगा। वहीं व्यापारियों के लिए साल 2024 काफी लाभदायक रहने वाला है। व्यापारियों को कोई नई डील मिलने की संभावना बन रही है और बड़े मुनाफे के शुभ योग भी बन रहे हैं। साथ ही 2024 में जो स्वास्थ्य खराब था, वो भी ठीक हो सकता है। वहीं आपका आत्मविश्वास दोगुना होगा और आय में वृद्धि और आय के स्रोत भी बढ़ने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना बेहद लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब नौकरी या शादी हो सकती है। वहीं आपकी नए साल में कुछ स्पेशल लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको लाभ हो सकता है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं नए साल में नया घर, संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं और निवेश से अच्छा लाभ भी होगा। साथ ही इस समय  परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा और आपको खूब प्यार व स्नेह प्राप्त होगा। वहीं इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

शनि देव के चांदी पाये पर चलना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों के करने से आपके मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही इस साल आप धन की सेविंंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। लेकिन आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024 सिंह राशि का वर्षफल 2024
कन्या राशि का वर्षफल 2024