Valentine’s Day 2022 Gift Ideas: जैसा कि हमें पता है कि 14 फरवरी को देशभर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को लोग इसलिए सेलिब्रेट करते हैं ताकि वह अपने पार्टनर से अपने दिल की बात बता सकें और उन्हें यह बता पाएं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं। प्यार दिखाने के लिए लोग अलग-अलग उपाय अपनाते हैं। कोई बाहर घुमाने ले जाता है, तो कोई डेट पर या फिर कोई अपने पार्टनर के पसंद की गिफ्ट उसे देता है। लेकिन कई लोग गिफ्ट्स को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर वह अपने पार्टनर को क्या दें।
साथ ही ऐसे में वह सोशल मीडिया की मदद लेते हैं और फिर गिफ्ट डिसाइड करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि लव पार्टनर को उसकी राशि के अनुसार गिफ्ट देना आपके प्यार को नई ऊंचाइयां दे सकता है और आपका रिश्ता और मजबूज हो सकता है। साथ ही आपकी लव लाइफ खुशहाल रह सकती है। आइए जानते हैं इस वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दे सकते हैं…
मेष राशि: इस राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके पार्टनर की मेष राशि है तो आपको लाल रंग के गुलाब के साथ रोमांटिक कार्ड देकर प्यार का इजहार करना चाहिए।
वृषभ राशि: ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ग्रह आकर्षण और रोमांटिक के कारक हैं। इसलिए इस शुक्र ग्रह के प्रभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं। इसलिए अगर आपके पार्टनर की राशि वृष है तो आप गुलाबी गुलाब के साथ ड्रेस, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम या ज्वैलरी आदि दे सकते हैं।
मिथुन राशि: इस राशि पर ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के लोग अपने पार्टनर को लाल या सफेद गुलाब के साथ रोमांटिक नॉवेल गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा इन्हें कोई कलात्मक चीज भी गिफ्ट की जा सकती है।
कर्क राशि: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इसलिए आप अपने पार्टनर को लाल रंग के गुलाब पर सफेद धारियों का गुलाब दे सकते हैं। साथ ही, मोती की माला या परफ्यूम भी दिया जा सकता है, ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आएगी।
सिंह राशि: इस राशि पर सूर्य ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप अपने पार्टनर को इस वैलेंटाइन नारंगी गुलाब के साथ लाल रंग की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप कोई माणिक की अंगूठी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या राशि: बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं। इसलिए रिश्तों में करीबियां बढ़ाने के लिए आप अपने पार्टनर को लाल और नीले गुलाब का बुके गिफ्ट में दे सकते हैं। साथ ही आप कोई हरे रंग की ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देखते ही आपके पार्टनर की खुशी देखने लायक होगी।
तुला राशि: आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इसलिए आप अपने अपने पार्टनर को गुलाबी रंग का गुलाब दें। साथ में गुलाबी या सफेद रंग की ड्रेस या परफ्यूम गिफ्ट दे सकते हैं। या फिर आप एक ओपल की अंगूठी भी गिफ्ट कर सकते हैं। ओपल रत्न को धारण करने से रिश्तों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि: वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर को ब्लड कलर का गुलाब और साथ में इलेक्ट्रिक आइटम दे सकते हैं। या भी पीले रंग के गुलाब के साथ इलेक्ट्रॉनिक आइटम दिया जा सकता है। (यह भी पढ़ें)- हरफनमौला माने जाते हैं इन 3 राशि के लोग, घूमने- फिरने के होते हैं बेहद शौकीन
धनु राशि: अगर आपके पार्टनर की राशि धनु राशि है तो आपको नारंगी या पीला गुलाब और साथ में महंगा गिफ्ट दे सकते हैं। महंगे गिफ्ट में गोल्ड पैंडेंट या रिंग आदि दे सकते हैं। या फिर आप एक पुखराज या सुनहला की अंगूठी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर राशि: अगर आपके पार्टनर की राशि मकर है तो आपको अपने लव पार्टनकर को लाल या नीला गुलाब और साथ में कोई एंटीक चीज तोहफे में दें। या फिर आप एक ब्लैक स्टोन की रिंग या पेंडेंट गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनकर को लाल या नीला गुलाब और कोई एंटीक चीज गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप लोग कोई काले रंग की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि: इस राशि के जातकों को पीले रंग का गिफ्ट पसंद आएगा। पीले रंग के गुलाब के साथ ड्रेस देना अच्छा रहेगा। या फिर पुखराज की अंगूठी भी गिफ्ट कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Jaya Ekadashi 2022: आज है जया एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मान्यताएं और सबकुछ