Vaishakh Month 2025 Start Date: हिंदू कैलेंडर में हर महीने का अपना एक अलग महत्व होता है। लेकिन जब बात वैशाख महीने की आती है, तो इसे सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने में पूजा-अर्चना करने से जीवन सुखमय बना रहता है। इसके अलावा इस माह में स्नान-दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने से जातक के समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में वैशाख का महीना कब से शुरू हो रहा है और इसका महत्व क्या है?
वैशाख माह 2025 कब से शुरू ? (Vaishakh Month 2025 Start Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख का महीना चैत्र महीने के बाद आता है। इस साल वैशाख मास 13 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 12 मई 2025 को होगा।
वैशाख मास में क्या खास है ? (Vaishakh Month History)
वैशाख महीने को माधव मास भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु के कई अवतार जैसे नर-नारायण, नृसिंह, परशुराम और हयग्रीव का धरती पर आगमन हुआ था। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सीता का जन्म भी वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था, जिसे सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह महीना शुभ कार्य शुरू करने के लिए, दान और पूजा-पाठ के लिए विशेष फलदायी माना गया है। ऐसा भी माना जाता है कि त्रेतायुग की शुरुआत भी वैशाख महीने से ही हुई थी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।