Vaishakh Month 2025 Vrat Tyohar List: वैशाख महीने की शुरुआत 13 अप्रैल से हो चुकी है और 14 जनवरी को इसका समापन हो जाएगा। हिंदू धर्म में साल के बारहों महीनों का अपना-अपना महत्व है, लेकिन वैशाख माह को विशेष माना गया है। यह साल का दूसरा महीना होता है और स्नान-दान और मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह में पूजा-पाठ करने और जरूरतमंदों को दान देने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा व्रत और त्योहारों के लिहाज से भी यह महीने बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें गंगा सप्तमी, वरुथिनी एकादशी, अक्षय तृतीया जैसे शुभ पर्व मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने कौन से व्रत और त्योहार कब मनाए जाएंगे।
वैशाख माह 2025 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट (Vaishakh Month 2025 Vrat Tyohar List)
मेष संक्रांति- 14 अप्रैल 2025
संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत- 16 अप्रैल 2025
कालाष्टमी- 21 अप्रैल 2025
वरुथिनी एकादशी- 24 अप्रैल 2025
प्रदोष व्रत- 25 अप्रैल 2025
मासिक शिवरात्रि- 26 अप्रैल 2025
वैशाख अमावस्या- 27 अप्रैल 2025
परशुराम जयंती- 29 अप्रैल 2025
अक्षय तृतीया- 30 अप्रैल 2025
वरद चतुर्थी- 1 मई 2025
गंगा सप्तमी- 3 मई 2025
बगलामुखी जयंती, दुर्गाष्टमी व्रत- 5 मई 2025
सीता नवमी- 6 मई 2025
मोहिनी एकादशी- 8 मई 2025
प्रदोष व्रत- 9 मई 2025
नरसिंह जयंती- 11 मई 2025
वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई 2025
भगवान विष्णु की होती है विशेष पूजा
वैशाख मास में भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत फलदायी होता है। खासकर उनके माधव रूप की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस महीने में तुलसी जी को जल देना, भगवत गीता का पाठ करना और व्रत रखना भी बहुत शुभ माना जाता है।
गंगा स्नान का महत्व
इस महीने में गंगा स्नान करने का भी खास महत्व होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति वैशाख महीने में गंगा में स्नान करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर पवित्र नदियों में स्नान करना संभव न हो तो आप घर पर स्नान करते समय पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। वहीं, वैशाख मास में दान करना भी बहुत पुण्यकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में अन्न, वस्त्र, जल, फल, छाता और अन्य जरूरी चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।