Vaishakh Mas ke upay, Vaishakh Mas Ke Daan: हिंदू धर्म में वैशाख महीने का विशेष महत्व है। वहीं यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। साथ ही इस महीने के बारे में राजा अम्बरीष ने जब नारद जी से पूछा था तो उन्होंने बताया था कि यह जैसे नदियों में गंगा, वृक्षों में कल्पतरु और पक्षियों में गरुड़ श्रेष्ठ है, उसी तरह माहों में वैशाख श्रेष्ठ है। इस महीने स्नान, दान और ध्यान का विशेष महत्व है। इस महीने दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं वैशाख महीने में किन वस्तुओं का दान करना चाहिए…

वैशाख महीने के बारे में पद्म पुराण में कहा गया है-

“मासानां चैव सर्वेषां वैशाखः परमः स्मृतः।
पुण्येनानेन तुल्यं हि नास्ति किञ्चित् सुरेश्वर।।”

अर्थात सभी महीनों में वैशाख मास को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस मास में किया दान अक्षय पुण्य की प्राप्ति कराता है। मान्यता है कि वैशाख में सूर्योदय से पूर्व पवित्र नदियों में स्नान करना तथा विभिन्न प्रकार के दान करने से व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

1- जल का दान

वैशाख महीने में जल का दान करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। स्कंद पुराण में कहा गया है “वैशाखे दत्तं जलं शीतलं, स्वर्गदं भवति न संशयः।” मतलब जो व्यक्ति इन दिन किसी प्यासे व्यक्ति की प्यास बुझाता है तो उस पर सूर्य देव की हमेशा कृपा बनी रहती है।

2- सत्तू का दान

वैशाख के महीने में सत्तू के दान का खास महत्व है। मान्यता है सत्तू का दान करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है। 

3- वस्त्र दान

वैशाख के महीने में वस्त्र का दान करना बेहद लाभकारी बताया गया है। इससे पापों का क्षय होता है, मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसलिए इस महीने गरीबों या जरूरतमंदोंं को वस्त्रों का दान करना चाहिए।

4- छाता और चप्पल का दान

इस महीने किसी गरीब या जरूरतमंद को छाता या चप्पल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को दीर्घायु, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही राहु- केतु के दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जूते का दान करने वाले शख्स को जीते जी सांसारिक दुख नहीं सताते हैं और मृत्यु के बाद उसे नरक नहीं भोगना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025