Utpanna Ekadashi 2024: सनातन धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सारे दुख दूर हो जाते हैं। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का एक विशेष तरीका है। इस साल 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस एकादशी पर राशि के अनुसार विष्णु जी का अभिषेक करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक गुड़ मिले पानी से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-शांति आएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक पानी में पान के पत्ते मिलाकर अभिषेक करें। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घर में शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक शहद से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे धन लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक शुद्ध घी से अभिषेक करें। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक पानी में लाल फूल डालकर अभिषेक करें। यह नकारात्मकता को दूर करता है।
धनु राशि
धनु राशि वाले केसर मिले दूध से अभिषेक करें। इससे भाग्य मजबूत होता है और सफलता मिलती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। इससे जीवन की बाधाएं दूर होंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले नारियल पानी से अभिषेक करें। इससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वाले दूध में पीले फूल मिलाकर अभिषेक करें। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
