Utpanna Ekadashi 2024 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि एकादशी व्रत की शुरुआत उत्पन्ना एकादशी से ही हुई थी। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल यह व्रत कब रखा जाएगा। साथ ही जानिए उत्पन्ना एकादशी का शुभ मुहूर्त, पारण का समय और महत्व।

उत्पन्ना एकादशी 2024 की तिथि (Utpanna Ekadashi 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि कि शुरुआत 26 नवंबर को रात 1 बजकर 01 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 27 नवंबर को सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर होगा।

उत्पन्ना एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Utpanna Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 31 मिनट से दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान विष्णु करना शुभ रहेगा।

उत्पन्ना एकादशी 2024 पारण का समय ((Utpanna Ekadashi 2024 Paran Time)

उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवंबर को रखा जाएगा। ऐसे में इसका पारण अगले दिन यानी 27 नवंबर को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से लेकर 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

उत्पन्ना एकादशी का महत्व (Utpanna Ekadashi Importance)

उत्पन्ना एकादशी को बहुत पवित्र माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इसी दिन से एकादशी व्रत की शुरुआत हुई थी। इसे करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है साथ ही आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा इस व्रत को करने से आरोग्य और सुखी संतान का आशीर्वाद मिलता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024