Utpanna Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि एक साल में 24 एकादशी पड़ती हैं। मतलब एक महीने में 2 एकादशी पड़ती हैं। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल उत्पन्ना एकादशी 8 दिसंबर को पड़ रही है। मान्यता है इस दिन मां एकादशी का जन्म हुआ था। इसलिए इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कोई व्यक्ति अगर पूरे दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करता है। तो भगवान विष्णु उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही उसके जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व…

उत्पन्ना एकादशी तिथि 2023 ( Utpanna Ekadashi 2023 Tithi 2023)

वैदिक पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि का आरंभ 8 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 7 मिनट से हो रहा है और इसका समापन 9 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार उत्पन्ना एकादशी 8 दिसंबर को ही मनाई जाएगी।

उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त 2023 (Utpanna Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)

पंचांग के मुताबिक उत्पन्ना एकादशी का पारण 9 दिसंबर को दोपहर में 1 बजकर 17 मिनट से लेकर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा।

उत्पन्ना एकादशी पूजा- विधि 2023

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर लें। साथ ही फिर साफ सुथरे वस्त्र पहनें। वहीं इसके बाद गंगाजल हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें। फिर भगवान विष्णु का चित्र या मूर्ति को पूजा की चौकी पर विराजित करें। साथ ही भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें और फिर उन्हें नारियल, सुपारी, फल, लौंग, धूप, पंचामृत, अक्षत, चंदन और मिष्ठान अर्पित करें। साथ ही गवान विष्णु को गेंदे की माला या फूल अर्पित करें और साथ में बेसन के हलवे या किसी पीली मिठाई का भोग लगाएं। अंत में एकादशी व्रत की कथा पढ़ें। साथ ही आरती करने के बाद भोग को घर के सभी सदस्यों में बांट दें।

उत्पन्ना एकादशी व्रत का महत्व

उत्पन्ना एकादशी का व्रत जो व्यक्ति रखता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस व्रत के दिन दान करने से लाख गुना शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024