हर व्यक्ति जीवन में सफलता पाने की चाहत रखता है और सफलता की प्राप्ति के लिए मेहनत के साथ धन की आवश्यकता भी होती है। हर किसी व्यक्ति को धन पाने की चाहत होती है। जिसकी सहायता से वो अपने और परिवार की सुख-सुविधाओं को पूरा कर सके। कई बार ये सुख हमारे पास नहीं टिकता है और इसका कारण कई बार व्यक्ति खुद नहीं होता है। कई बार किस्मत साथ नहीं देती है। किस्मत को चमकाने के लिए मेहनत को सबसे जरुरी माना गया है लेकिन उसी के साथ ज्योतिष विद्या भी उतनी जरुरी होती है। ज्योतिष विद्या में कई ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें अपनाने से कई परेशानियों का अंत किया जा सकता है। ये सरल उपाय घर की वस्तुओं से भी किए जा सकते हैं। कपूर के साथ किए जाने वाले ऐसे कुछ उपाय आपके सामने रखने जा रहे हैं जिससे धन की कमी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है और गुरुवार का दिन है। ज्योतिष विद्या के अनुसार गुरु को एक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। ग्रहों और पंचाग के मुताबिक आज के दिन का लग्न बहुत ही शुभ है। धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आज रात अंधेरा होने के बाद एक चांदी की कटोरी में या चांदी की कटोरी उपलब्ध नहीं होने पर किसी भी कटोरी में दो कपूर को एक लौंग के साथ जलाएं। इस उपाय को लगातार सात दिनों तक करना होगा। इससे घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाएंगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
आपको महसूस होने लगा है कि धन के मामले में किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है तो अपने घर में सुबह और शाम को दो कपूर की गोलियों को घी में भिगोकर जलाएं। इससे बंद किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं। इसी के साथ घर में मौजूद वास्तु दोष जो आपकी कामयाबी की राह में पत्थर बिछा रहा है तो घर के किसी भी कोने में दो कपूर की गोलियों को रख दें। कुछ दिनों बाद कपूर की गोलियां पुरानी हो जाए तो उन्हें बदलकर नई कपूर की गोलियों को रख दें। इस क्रिया को लगातार एक महीने तक करना लाभदायक रहता है। घर में मौजूद सभी वास्तु दोषों को खत्म करने के लिए ये लाभदायक रहता है।


