UP Board 10th 12th Result Astrology Prediction: विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए साल 2025 काफी खास रहने वाला है। इस साल कई बड़ी उम्मीदें, अवसर के साथ-साथ कई चुनौतियां भी आ सकती है, क्योंकि इस साल शनि से लेकर राहु-केतु तक अपनी स्थिति में बदलाव कर रहे है जिसका असर 12 राशियों के छात्रों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन उनके उत्तीर्ण होने में कुछ हद तक ग्रहों की स्थिति भी मायने रखती हैं। आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकलने वाला है जिसका हर एक छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी प्रभाव डालते हैं लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी गुरु, सूर्य और बुध माने जाते हैं। ऐसे में इनकी स्थिति के आधार पर काफी हद तक छात्रों की उपलब्धियों के बारे में जाना जा सकता है। आपको ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशि के छात्रों को खूब सफलता हासिल हो सकती है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय ग्रहों के युवराज बुध की स्थिति की बात करें, तो वह मीन राशि में विराजमान है। जहां पर वह शनि, राहु, शुक्र और चंद्रमा के साथ पंचग्रही राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य की स्थिति की बात करें, तो वह अपनी उच्च राशि मेष में और गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। बता दें कि साल 2025 में मंगल का आधिपत्य है, जिसे शक्ति, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल कुछ मामलों में छात्रों को सीखने में अधिक ऊर्जा से लेकर दृढ़ता प्रदान करते हैं। वहीं कई मामलों में एकाग्रता की कमी भी लाते हैं। ये राशिफल ग्रहों की स्थिति के आधार पर बता रहे हैं। शुभ फलों के लिए अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति जानना बेहद जरूरी है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु,द्वादश भाव में सूर्य और लाभ भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से आप इस साल पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपके घर पर पढ़ाई का अधिक माहौल होगा, जिसका असर आपके अंकों पर जरूर देखने को मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। शनि, राहु और केतु के कारण एकाग्रता की कमी देखने को मिली होगी। लेकिन अगर आपने पढ़ाई पर सबसे अधिक ध्यान दिया होगा, तो इस साल आपको उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मई माह तक शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा जाने वाला है, क्योंकि गुरु बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर रहने वाली है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। गुरु की स्थिति आपके करियर पर अच्छा असर डाल सकती है। मिथुन राशि में जाने के बाद भी सभी छात्र जातकों के ऊपर उनका आशीर्वाद बना रहेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में झंडा गाड़ सकते हैं। बुध भी शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल प्रभाव देने वाले हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के छात्रों के शिक्षा में कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ा होगा। लेकिन गुरु बृहस्पति की कृपा से शिक्षा के क्षेत्र में आपको अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आपके द्वारा शिक्षा में किए गए प्रयत्न के कारण आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। आपको इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में शानदार परिणाम देखने को मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के छठे भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। शनि और राहु की स्थिति के कारण आप पढ़ाई पर अधिक फोकस कर पाने में असमर्थ हुए होंगे। ऐसे में पढ़ाई में भी आपका मन कम लगा होगा। लेकिन इन समस्याओं को अगर आपने पार कर लिया है, तो आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि में गुरु बृहस्पति पंचम भाव में रहेंगे और नौवें और प्रथम भाव में अपनी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को प्राथमिक शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा से संबंधित छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस साल आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी लाभ मिल सकता है। आप फोकस करेंगे, तो हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Khumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में औसत परिणाम मिल सकता है। इस समय गुरु आपके चतुर्थ भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परिणाम दे सकते हैं। कला और साहित्य से जुड़े विद्यार्थियों को भी इस शानदार परिणाम मिलने की संभावना है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में गुरु तीसरे भाव में विराजमान है। इसके साथ ही बुध लग्न भाव में है। जिसके कारण इस राशि के जातकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। एकाग्रता अच्छी रहने के कारण आप अधिक मेहनत कर सकते है जिससे आपको काफी अनुकूल प्रभाव शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिलने वाला है।
मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।