Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal 22 July 2022 मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा।
वृष : आज धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मिथुन : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। पॉलिटिक्स सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से परेशान हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।
कर्क : आज छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।
सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है।
कन्या : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज सिंह व तुला राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
धनु : जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे।
मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ : आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
मीन : आज शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का सान्निध्य मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
