Shash And Malavya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग बनाते हैं। जिसका असर सीधेतौर पर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मार्च में 500 साल बाद एक साथ 2 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह राजयोग शुक्र, शनि देव ने बनाएं हैं। जिसमें शनि ग्रह ने शश राजयोग बनाया है। वहीं शुक्र ग्रह ने मालव्य राजयोग का निर्माण किया है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और शश राजयोग शुभ साबित हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी राशियों के लोगों में एकाग्रता बढ़ेगी और बुद्धि विकास तरक्की के लिए अच्छे निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो आपकी बात विवाह तक पहुंच सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मालव्य और शश राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी राशि से लग्न भाव पर शश राजयोग बनाया है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही करियर में तरक्की अच्छे मौके मिलेंगे और आमदनी में बढ़ोतरी के नए मार्ग बनेंगे।साझेदारी में अगर बिजनस करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और शश राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव तो वहीं शुक्र ग्रह 12वें भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आफको किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही  इस दौरान आपके अंदर बुद्धि और याद करने की शक्ति में इजाफा होगा और अपने लक्ष्यों पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।  कार्यस्थल पर आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिससे आप करियर की नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024