पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार रुद्राक्ष के जन्मदाता स्वयं भगवान शिव को माना जाता है। इसका प्रमाण स्कन्द पुराण, शिव पुराण आदि ग्रन्थों में मिलता है। माना जाता है रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है और इनको प्राचीन काल से ही आभूषण की तरह पहना गया है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं दो मुखी रुद्राक्ष के बारे में, जिसका संबंध चंद्र ग्रह से है। आइए जानते हैं दो मुखी रुद्राक्ष के बारे में और किन राशि वालों को यह पहनना चाहिए और इनकी पहचान…
दो मुखी रुद्राक्ष का महत्व और लाभ:
दो मुखी रुद्राक्ष में साक्षात् शिव और पार्वती बसते हैं। इसे धारण करने के बाद आप अपनी सारी समस्याएं ईश्वर पर छोड़ दें, वही आपके बिगड़े काम संवारेंगें। दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए दो मुखी रुद्राक्ष अत्यंत लाभकारी है। दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और मन की शांति की प्राप्ति के लिए धारण किया जाता है।। साथ ही सर्दी-जुकाम, तनाव और स्नायु तंत्र के विकार और अच्छी नींद के लिए भी दो मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। दो मुखी रुद्राक्ष मां शक्ति के साथ संयुक्त भगवान शिव का प्रत्यक्ष रूप है। यह जीवनसाथी, व्यवसायिक साझेदार, बच्चों और माता-पिता, सहकर्मियों के बीच, सहकर्मियों आदि के बीच एक बहुत अच्छे संबंध के लिए एक बहुत शक्तिशाली रुद्राक्ष है। दो मुखी रुद्राक्ष कई किस्मों में आता है, लेकिन मोटे तौर पर दो किस्मों में यह बाजार में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जो नेपाली 2 मुखी है। और भारत में हरिद्वार से 2 मुखी।
इस राशि के लोगों के लिए रहता है अत्यंत लाभकारी:
वैसे तो एक मुखी रुद्राक्ष कोई भी धारण कर सकता है। लेकिन एक मुखी रुद्राक्ष का संबंध चंद्र देवता से है। इसलिए कर्क राशि वालों के लिए यह धारण करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। या जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह नकारात्मक या अशुभ स्थिति में विराजमान है तो वो लोग भी दो मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
ऐसे करें 2 मुखी रुद्राक्ष धारण:
दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से पूर्व 108 बार ऊं नम: या ऊं नम: शिवाय का जाप करना चाहिए। इससे आपको 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करने का दोगुना लाभ मिलेगा।
ऐसे करें दो मुखी रुद्राक्ष की पहचान:
दो मुखी रुद्राक्ष की पहचान बहुत सरल है। दो मुखी रुद्राक्ष के दाने पर दो धारियां बनी होती है। जिसके आधार पर उसकी पहचान कर सकते हैं। दो मुखी रुद्राक्ष सबसे अच्छा नेपाल और इंडोनेशिया का आता है।
