DD Bharti पर महाभारत (Mahabharat) सीरियल को री-टेलीकास्ट किया गया जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया। इस सीरियल में हर केरेक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। इन्हीं में से एक किरदार रहा द्रौपदी का। बीआर चोपड़ा की 1988 में प्रसारित हुई महाभारत में द्रोपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया और उन्हें इस रोल में खूब पसंद भी किया गया। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने छोटे पर्दे पर द्रौपदी का रोल निभाया…
रूपा गांगुली: 1988 में दूरदर्शन नेशनल चैनल पर टेलीकास्ट हुए महाभारत सीरियल में द्रौपदी के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया। आपको बता दें कि ये किरदार पहले जूही चावला को ऑफर किया गया था लेकिन जूही उस वक्त फिल्म कयामत से कयामत में बिजी थीं। जिसके चलते इस रोल के लिए फिर रूपा गांगुली को फाइनल कर दिया गया।
पूजा शर्मा: साल 2013 में स्टार प्लस पर आई महाभारत में द्रौपदी का रोल पूजा शर्मा ने निभाया। इस शो में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा भी गया। जिसके चलते इन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली।
बरखा बिष्ट सेनगुप्ता: साल 2014 में आए टीवी सीरियल परमावतार श्री कृष्ण में बरखा सेनगुप्ता ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। सीरियल भले गी कृष्णा पर आधारित था लेकिन द्रौपदी का किरदार इसमें काफी नोटिस किया गया।
मीताली नाग: दूरदर्शन पर प्रसारित हुए सीरियल द्रौपदी में अभिनेत्री मिताली नाग ने द्रौपदी का किरदार निभाया। इस शो में पांचाली को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। ये शो भले ही ज्यादा नहीं चला लेकिन द्रौपदी के अभिनय को खूब पसंद किया गया।
पंखुड़ी अवस्थी: साल 2009 में आए सीरियल सूर्य पुत्र कर्ण में द्रौपदी का किरदार अभिनेत्री पंखुड़ी ने निभाया। हालांकि इस शो को उतना ज्यादा पसंद नहीं किया गया लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इसी सीरियल में पंखुड़ी को उनका रियल जीवन साथी गौतम रोड़े मिल गए। जो सीरियल में कर्ण का किरदार निभा रहे थे।
अनीता हसनंदानी: साल 2008 में आए एकता कपूर के सीरियल कहानी महाभारत की में इस बार द्रौपदी का किरदार अनीता हसनंदानी ने निभाया। इस शो को दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिला।
मृणाल कुलकर्णी: साल 2001 में टीवी पर प्रसारित किए गए ‘द्रौपदी’ सीरियल में मृणाल कुलकर्णी ने भी द्रौपदी का किरदार निभाया और यह उनके करियर के यादगार रोल्स में से एक बन गया।
अश्विनी कालसेकर: साल 1997 में आए पौराणिक सीरियल ‘एक और महाभारत’ में ऐक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर द्रौपदी बनी थीं। इस सीरियल को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया था।