Tulsi Upay: हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। तुलसी को वृंदा भी कहा जाता है। मान्यता अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही हरि की प्रिया यानी विष्णु जी को अति प्रिय है। वास्तु के मुताबिक घर में सही तरीके से तुलसी का पौधा रखा जाएंगे, तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां बनी रहती है। इसके साथ ही नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। एकादशी छोड़कर रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। जल के अलावा कुछ अन्य चीजों को तुलसी के पौधे में चढ़ाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे में क्या चढ़ाना होगा शुभ…
 
अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, तो इसे गुरुवार या फिर शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कार्तिक और चैत्र मास में तुलसी लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती हैं और कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

तुलसी पर चढ़ाएं दूध

जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ जाती है। इसके साथ ही कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।

तुलसी पर लगाएं चंदन

श्री विष्णु के तरह की तुलसी मां को चंदन अति प्रिय है। इसलिए आप चाहे, तो रोजाना तुलसी के पौधे नमें चंदन लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

तुलसी पर चढ़ाएं केसर

केसर को शुभता के साथ-साथ धन आकर्षित करने वाला माना जाता है। ऐसे में आप चाहे, तो तुलसी में केसर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तुलसी पर चढ़ाएं कलावा

कलावा को एक रक्षा सूत्र की तरह माना जाता है। इसलिए तुलसी को कलावा या फिर लाल रंग का धागा बांध सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024