Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ये पौधा साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप है। भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है का रूप माना गया है। कार्तिक माह में तुलसी विवाह किया जाता है। वहीं हर साल 25 दिसंबर को ‘तुलसी पूजन दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन ईसाइयों का पर्व क्रिसमस भी मनाया जाता है। तुलसी पूजन दिवस के दिनन विधि-विधान से तुलसी की पूजा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। इस साल तुलसी पूजन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। यदि आप भी आर्थिक तंगी या करियर में रुकावटों से परेशान हैं, तो तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी की जड़ में एक खास चीज अर्पित करना न भूलें। इससे मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन के समय कौन सा अचूक उपाय करें और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त…

कब है तुलसी पूजन दिवस 2025?

साल 2025 में तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। तुलसी पूजन दिवस का आरंभ साल 2014 से माना जाता है। देश के कई साधु-संतों मे क्रिसमस के दिन को यानी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

तुलसी पूजन दिवस शुभ मुहूर्त 2025 (Tulsi Pujan Diwas 2025 Shubh Muhurat)

तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी के पौधे की पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजे से लेकर 10 बजे तक रहेगा। वहीं शाम के समय पूजा का मुहूर्त 05:30 बजे से 07 बजे तक रहेगा।

तुलसी की जड़ में क्या अर्पित करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन लाभ के लिए तुलसी पूजन पर इन ज्योतिषीय उपायों को करना लाभकारी हो सकता है।

कच्चा दूध और जल

तुलसी के पौधे पर जल और कच्चा दूध चढ़ाना फलदायी हो सकता है। इसके लिए एक स्टील, चांदी का लोटा लें और उसमें जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें और धीरे-धीरे तुलसी की जड़ में अर्पित करें। इससे घर में धन का ठहराव बढ़ता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुलसी पर अर्पित करें गन्ने का रस

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस दिन तुलसी की जड़ में जरा सा गन्ने का रस चढ़ाएं। यह उपाय मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। अधिक मात्रा में गन्ना का रस न चढ़ाएं। इससे तुलसी का पौधा खराब हो सकता है।

तुलसी पूजन के 5 चमत्कारिक उपाय

कलावा बांधें

अगर आपकी कोई मनोकामना है, तो एक कलावा लेकर सिर से लेकर पैर तक नाप लें। इसके बाद अपनी मनोकामना कहते हुए तुलसी के मुख्य तने पर इसे बांध दें।

जलाएं घी का दीपक

तुलसी पूजन दिवस के दिन शाम के समय तुलसी के पास गाय के घी का चौमुखी दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी अति प्रसन्न होते हैं।

तुलसी के पौधे की करें परिक्रमा

तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करने के बाद 7, 11 या फिर 108 बार परिक्रमा करें और परिक्रमा के समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

बांधे पीला धागा

अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई न कोई समस्या बनी रहती हैं, तो सुखी दांपत्य जीवन के लिए तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी पर पीला धागा बांधना शुभ होता है।

दीपदान करें

तुलसी पूजन दिवस के दिन घर के मुख्य द्वार के साथ-साथ तुलसी के पास भी दीपदान करें।

तुलसी पूजन के दौरान जरूर जपें ये मंत्र (Tulsi Mantra)

तुलसी जी को जल अर्पित करते समय या परिक्रमा करते समय इन मंत्रों का जाप करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है:

जल अर्पित करते समय मंत्र:

“महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।”

विशेष मनोकामना के लिए (तुलसी गायत्री मंत्र):

“ॐ श्री तुलस्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।”

परिक्रमा करते समय जाप करें:

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

2026 तो शानदार है, लेकिन क्या आपने जाना कि साल का आखिरी सप्ताह आपकी जेब पर क्या असर डालेगा? यहां क्लिक करें और अभी पढ़ें।– साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें