Tula Rashifal 2025: तुला राशि के जातकों के लिए नया साल काफी खास जाने वाला है। साल 2025 में कन्या राशि के जातक नए रिश्तों में प्रवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी और व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। मई 2025 तक केतु कन्या राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। गुरु आपके 9वें और 10वें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं साल 2025 तुला राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है…

वार्षिक राशिफल

साल 2025 में कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें, तो इस साल शनि आपके पांचवें और छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में मार्च तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जुलाई से नवंबर के बीच सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको कोई न कोई बीमारी परेशान कर सकती हैं। इसके साथ ही राहु भी आपके 6वें और 5वें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपको पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए खानपान का खास ख्याल रखें। इसके अलावा मानसिक तनाव को कम करने की कोशिश करें।

कन्या राशि के जातकों के शिक्षा के लिहाज से नए साल 2025 की बात करें, तो गुरु आपके 9वें और 10वें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपको शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। बृहस्पति आपके प्रथम, तृतीय और आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे। ऐसे में उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है।

तुला राशि 2025 में आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। शनि और गुरु की विशेष कृपा होने के कारण कमाई के कई अवसर खुल सकते हैं। निवेश के माध्यम से आप काफी पैसा कमा सकते हैं। लेकिन लॉटरी, सट्टेबाजी आदि से दूर रहें। इससे आपको धन हानि हो सकती है।

करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके लिए साल 2025 लकी साबित हो सकता है। आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। शनि की कृपा से कार्यस्थल में आपका दबदबा रहने वाला है। आप नौकरी में खूब मेहनत करेंगे और उसका आपको पूरा फल मिल सकता है। बेरोजगारों को भी नौकरी मिलने के कई चांसेस बन रहे हैं।

घर-परिवार की बात करें, तो परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा सामंजस्य बैठाने वाला है। भाई-बहनों के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा, जिसके कारण आप परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। इस साल परिवार के साथ अच्छा वक्त बीता पाएंगे।

साल 2025 को मिलाकर मूलांक 9 बन रहा है जिसके स्वामी मंगल है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का शासन रहने वाला है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का राज रहने वाला है। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।