Libra (Tula Rashi) Love Horoscope Prem Rashifal 2022 In Hindi: तुला प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार यह साल आपके लिए थोड़ा औसत रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत तुला जातकों के लिए थोड़ी कठिन रहेगी क्योंकि इस समय क्रोध और आक्रामक स्वभाव आपके साथी को परेशान कर सकता है। अप्रैल में राहु का मेष राशि में गोचर आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के कारण आप एक दूसरे से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सफल रहेंगे। इस समय आप अपने साथी को अपने परिवार से मिलाने का विचार भी कर सकते हैं।

इस दौरान आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। इस समय अपने पार्टनर के साथ किसी तरह से गुस्‍सा न करें और खाली समय उनके साथ व्यतीत करने का प्रयत्न करें। साल का मध्य आपकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन समय साबित होगा और साल के आखिरी महीने में आपको अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने का मौका मिल सकता है। साल के शुरुआती महीनों में आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, जहां आप खुलकर अपने दिल की बात उनसे कह पाएंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2022 में शुक्र आपके प्रेम जीवन में अच्छाई और समृद्धि लेकर आएगा।

जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो इस साल शादी के बंधन में बंधने की सोच सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं उनकी लव लाइफ में कोई खास हो सकता है। करियर में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आप इस साल अधिक से अधिक समय अपने लव पार्टनर के साथ व्यतीत करने की कोशिस करेंगे। वैवाहिक जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो जातक विवाह योग्य हैं उन्हें शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। 2022 में साल के आखिरी महीने आपकी लव लाइफ के लिए विशेष रूप से शानदार साबित होंगे। इस दौरान साथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी।

यह भी पढ़ें: तुला आर्थिक राशिफल 2022, तुला राशि करियर राशिफल 2022, तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022