Libra Career Horoscope (Tula Rashi) 2022: तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष करियर के लिहाज से शुभ रह सकता है। इस वर्ष तुला राशि के जातक अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं फिर चाहे वे किसी भी संगठन के लिए काम कर रहे हों या अपना खुद का व्यवसाय ही क्यों न कर रहे हों। साल की शुरुआत में व्यवसाय के भाव में शनि की दृष्टि रहेगी। यह विशेष रूप से तुला राशि के उन जातकों के लिए व्यापार में नई संभावनाएं और वृद्धि लेकर आ सकता है जो निर्माण कार्य, ऑटोमोबाइल, तेल, गैस, पेट्रोलियम या इस्पात उद्योग से जुड़े हैं। इस अवधि में ये जातक अपने उत्पादों की मांग में वृद्धि और संभावित ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होता देख सकते हैं। अगर विस्तार की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल अनुकूल है, सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
अप्रैल के बाद के समय में तुला राशि के जातकों को परियोजनाओं से अच्छी कमाई होने की संभावना है। तुला राशि के वह जातक जो लोग सट्टा बाजारों में हैं उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकती है क्योंकि इस दौरान उनकी अच्छी कमाई हो सकती है। वे जातक जो किसी नई परियोजना को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, वे यदि इस अवधि में उसे शुरू करें तो उन्हें उस कार्य में आसानी से सफलता मिलने की संभावना है। यह अवधि उन जातकों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रह सकती है जो अपने शौक और रुचियों से पैसा कमाना चाहते हैं। इस अवधि में शनि अपनी सातवीं दृष्टि से आपके आय भाव को सक्रिय करेगा।
2022 करियर राशिफल के अनुसार अप्रैल के महीने में बृहस्पति का आपके छठे भाव में गोचर होगा जो कि नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय साबित हो सकता है। इस अवधि के दौरान नौकरी बदलने या अपनी मनपसंद नौकरी ढूंढने में सफल रहने की संभावनाएं हैं। तुला राशि के जो जातक शिक्षण पेशे में हैं या वकील के रूप में कार्यरत हैं, उनके लिए यह अनुकूल अवधि रहने की संभावना है क्योंकि इस अवधि में आप यश अर्जित कर सकते हैं जिसकी वजह से लोग आपको जानना शुरू कर देंगे और आपकी सेवाओं को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहेंगे।
आशंका है कि जो लोग साझेदारी फर्मों या संघों में काम कर रहे हैं, उनके लिए साल का उत्तरार्ध अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि करियर भविष्यफल 2022 के अनुसार इस दौरान आपके सप्तम भाव से राहु का गोचर होगा जिसकी वजह से कुछ विवाद हो सकता है। साथ ही आप या आपके साझेदार इस दौरान एक-दूसरे के प्रति कुछ गलत इरादे रख सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहें। इसके अलावा जो लोग एक संयुक्त उद्यम शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें इंतजार करना चाहिए क्योंकि साल का आखिरी हिस्सा अच्छे सौदे या साझेदारी के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहने की आशंका है।
यह भी पढे़ं: तुला राशि लव राशिफल 2022, तुला राशि आर्थिक राशिफल 2022, तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022