Trigrahi Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मई माह की शुरुआत में ही यानी 1 मई को गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके अलावा इस माह बुध, सूर्य और शुक्र भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में कई तरह के राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन्हीं योगों में से एक है त्रिग्रही योग, जो तीन ग्रहों की युति से बनता है। बता दें कि मई माह में एक नहीं बल्कि तीन बार त्रिग्रही योग अलग-अलग ग्रहों की युति से बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक सुखी की प्राप्ति के साथ हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आइए जानते हैं ट्रिपल त्रिग्रही राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पहले त्रिग्रही योग की बात करें, तो वृषभ राशि के धन भाव में बन रहा है। इसमें शुक्र, गुरु और सूर्य की युति हो रही है। इसके साथ ही दूसरा त्रिग्रही योग बुध के मेष राशि के लग्न भाव में आने से बन रहा है। ऐसे में शुक्र, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग इसके साथ ही बारहवें भाव में  मंगल, बुध और राहु का त्रिग्रही योग बन रहा है। 

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मई का महीना आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छी जाने वाला है, क्योंकि बुध, शुक्र और सूर्य त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इसके साथ ही विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो उसमें भी सफलता मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका पूरा फोकस फैमिली और आर्थिक स्थिति में रहेगा। इसमें आपको सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों को खूब लाभ मिलेगा। करियर में खूब बढ़ोतरी होगी। आपको अचानक से ऐसी नौकरी मिल सकती है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। आपको आपके द्वारा की गई मेहनत का अब फल मिलेगा। पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नए निवेश करने से भी धन लाभ होगा। शुक्र के कारण आप अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

ट्रिपल त्रिग्रही योग मेष राशि के जातकों का भाग्य चमका सकता है। एक साथ इतने ग्रहों का आशीर्वाद होने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा और भविष्य के लिए बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार से चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। अपनी बुद्धि के कौशल और बोलने के ढंग से आप कई प्रोजेक्ट, डील आदि साइन करा सकते हैं। आपके काम और लगन को देखते पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है।  स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए ट्रिपल योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। नए-नए साधनों से आपकी इनकम बढ़ेगी। इसके साथ ही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभ मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट से जुड़े जातकों के लिए मई माह काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अंगारक योग बनने से कोई भी निवेश जल्दबाजी में करने से बचें। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।