September 2024 Triple Rajyog : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में 3 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिसमें शनि ग्र‍ह स्‍वराशि कुंभ में गोचर करते हुए शश राजयोग बना रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध 23 सितंबर को स्‍वराशि कन्‍या में प्रवेश करके भद्र राजयोग बनाएंगे। साथ ही धन के दाता शुक्र भी 18 सितंबर को स्‍वराशि तुला में गोचर करते हुए मालव्‍य राजयोग बना रहे हैं। यह अपने आप में वि‍चित्र संयोग है कि 3 बड़े ग्रह स्‍वराशियों में गोचर करते हुए एक साथ 3 राजयोग बनाएंगे। जिससे दिवाली से पहले कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए तीन राशियोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं आपके सहकर्मियों से भी आपको कुछ अच्छी खबरें मिलेंगी। ऑफिस में आपके व्‍यवहार की वजह से सभी लोग आपकी मदद करेंगे। इस महीने नया घर या वाहन खरीदने की आपकी ख्‍वाहिश पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

तीन राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपको अचल संपत्ति और जमीन जायदाद से लाभ होगा। ऑफिस में हर मामले में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। अपनी जागरूकता को बढ़ाएं और अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करें। इस महीने आप अपने वित्तीय खातों को नियंत्रित कर पाएंगे। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आर्थिक रूप से निश्चिंतता रहेगी। आपकी उपलब्धियां आपको अन्य सभी की प्रशंसा दिलाएंगी। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए तीन राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके परिवार के सदस्यों से आपको हर कार्य में भरपूर मदद और साथ मिलेगा। इस महीने आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे आप प्राप्त करेंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

तीन राजयोग का बनना कुंभ राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपके रिश्ते स्थिर रहेंगे। पूरे महीने आपका साथी आपकी बातों पर ध्यान देगा। पूरे महीने आपके स्वास्थ्य में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपको करियर और कारोबार के मामले में यह महीना शानदार साबित होगा। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024