नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और हर किसी के मन में यह सवाल आने लगा है कि साल 2022 उसके लिए कैसा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है जिसका सीधा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ेगा।
शनि, सूर्य और बुध बनाएंगे त्रिग्रही युति
साल 2022 में शनि की राशि मकर में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। शनि ग्रह पहले से मकर राशि में स्थित हैं, 5 जनवरी को बुध भी इस राशि में पहुंच जाएंगे और इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य भी मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। मकर राशि में शनि, सूर्य और बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। जो कुछ राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है तो कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में जिनके धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि: त्रिग्रही योग बनने के कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। यह लोग जिस काम में हाथ डालेंगे इन्हें फायदा होगा। कन्या राशि सूर्य के मित्र बुध ग्रह की राशि है। इसलिए इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। इन लोगों का जॉब में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही सैलरी बढ़ने के भी योग दिख रहे हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है। धन लाभ के भी संकेत हैं।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का निर्माण आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। वृषभ राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहनी वाली है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आपका कई महीनों से इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो वो इस समय हो सकता है। इस साल मार्च के बाद आपके विवाह के भी योग बन सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- सूर्य करने जा रहे मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को मिल सकती है सरकारी नौकरी
तुला राशि: ज्योतिष के अनुसार इस राशि वालों के लोगों को त्रिग्रही योग का निर्माण फलदायी साबित होगा। तुला राशि पर शुक्र देव का ही आधिपत्य है और शुक्र ग्रह और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। जब भी कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव और नई नौकरी लगती है। नौकरी में बदलाव से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। व्यापार में भी धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि: इस राशि वाले नए साल में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। त्रिग्रही योग का निर्माण आपके लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपकी सैलरी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी ये साल अच्छा रहेगा। धन का आगमन अनेकों माध्यमों से होने की उम्मीद है। इस साल आप एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें)- शुक्र करने जा रहे हैं गुरु की राशि में प्रवेश, 2022 में इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत